21 October, 2026 (Wednesday)

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की धूम, स्वामी कर्मवीर का योग शिविर शुरू

मेरठ : देश में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की धूम चारों ओर दिखाई देने लगी है वही बता दे बुधवार से मेरठ में कई योग शिविर शुरू हुए। चौधरी चरण सिंह विवि में बाबा रामदेव के गुरुभाई स्वामी कर्मवीर का एक सप्ताह तक चलने वाला योग शिविर शुरू हुआ।

चौधरी चरण सिंह विवि के कीड़ा स्थल पर बुधवार को क्रीड़ा भारती का एक सप्ताह तक चलने वाला योग शिविर शुरू हुआ। सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने योग शिविर का शुभारंभ किया। इस दौरान सांसद को पौधा भेंट किया गया। इस शिविर में बाबा रामदेव के गुरुभाई स्वामी कर्मवीर एक सप्ताह तक लोगों को योग कराएंगे।

कोविड ग्रसित रोगियों को उसके दुष्परिणामों से भी निजात दिलाने के लिए योग कराए जाएंगे

कोविड ग्रसित रोगियों को उसके दुष्परिणामों से भी निजात दिलाने के लिए योग कराए जाएंगे। सुबह पांच से सात बजे तक लोगों को विभिन्न योगासन कराए गए। स्वामी कर्मवीर ने कहा कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हमें अपनी दिनचर्या बदलनी होगी। योग और प्राणायाम करने से गंभीर बीमारियों से भी बचा जा सकता है। इस दौरान विवि के चीफ प्रॉक्टर प्रो. बीरपाल सिंह, प्रो. प्रशांत कुमार, डॉ. विकास अग्रवाल, डॉ. संदीप त्यागी, जगत सिंह दौसा, मितेंद्र गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

जिला अस्पताल स्थित योग एंड वैलनेस सेंटर के योग प्रशिक्षक संजीव शर्मा ने बताया कि प्राथमिक होम्योपैथिक चिकित्सालय भूड़बराल में योग शिविर का आयोजन किया गया। जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. अनीता शर्मा और डॉ. नीरज सिवाच के मार्गदर्शन में महिलाओं और बच्चों को योग कराया गया। 21 जून को अष्टम योग दिवस मनाया जाएगा। 14 जून से 20 जून तक योग सप्ताह मनाया जा रहा है। इसलिए विभिन्न स्थानों पर योग कक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है। योग प्रशिक्षक संजीव शर्मा ने भुजंगासन, शलभासन, अनुलोम- विलोम, ताड़ासन के साथ ही घुटनों में होने वाली समस्याओं के लिए उपचारात्मक आसनों का अभ्यास कराया। इस अवसर पर योग सहायक संजय कुमार, विपिन कुमार, मनीष कुमार, उमा शर्मा, रोशनी, कृष्णा देवी आदि का योगदान रहा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed