यहां आए दिन दुर्घटना होना है आम बात
कन्नौज। जनपद का मुख्यालय मैं इस समय सड़कों का हाल बहुत ही खराब है नगर के मोहल्ला शेखपुरा के रोड का यह आलम है कि आए दिन कोई न कोई अनहोनी होती ही रहती है। इसी क्रम में सोमवार को भी ऐसा ही कुछ हुआ जी हां आपको बता दें सिटी के बीचो बीच सबसे ज्यादा चलने वाला रोड जो फूलमती से सरायमीरा बस स्टॉप जाता है यूं भी कहें कि शहर का अधिकतर चलने वाला रोड पूरी तरीके से ध्वस्त है आए दिन बड़े बड़े हादसे हुआ करते हैं और लोग चोटिल हो जाते हैं इसके बावजूद भी शासन-प्रशासन की आंखें नहीं खुल रही हैं आज भी कुछ ऐसा ही हुआ जब एक ई रिक्शा कुछ जरूरी सामान लेकर मोहल्ला शेखपुरा के रोड से गुजर कर से शेखाने के लिए जा रहा था तभी रोड पर बने गड्ढे में पहिया जा पहुंचा और जिससे ई-रिक्शा पलट गया गनीमत यह रही कि ई रिक्शा में बैठी दोनों सवारी सुरक्षित बच गई। ऐसे ही दुर्घटना है दोपहिया व तीन पहिया वाहनों के साथ आए दिन होती रहती हैं और जिला प्रशासन सबकुछ जानकर अनजान बना हुआ है।
