08 June, 2026 (Monday)

प्रियंका गांधी के बच्चों का इंस्टाग्राम अकाउंट नहीं हुआ था हैक: आइटी मंत्रालय

कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को सरकार पर आरोप लगाया था कि उनके बच्चों का इंस्टाग्राम अकाउंट को हैक कर लिया गया है, जिसके बाद सरकार की तरफ से इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने मामले का स्वत: संज्ञान लिया, जिसके बाद बुधवार को इस मामले की प्रारंभिक जांच करने के बाद मंत्रालय ने प्रियंका गांधी के आरोप को बेबुनियाद करार दिया।

मंत्रालय का बयान

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने इस मामले को लेकर एक बयान जारी किया। बता दें कि जारी किए गए बयान के अनुसार, मामले की प्रारंभिक जांच के दौरान ये पता चला कि प्रियंका गांधी ने जो आरोप लगाए थे वह झूठे और बेबुनियाद हैं। प्रियंका गांधी के बच्चों के इंस्टाग्राम अकाउंट के साथ कोई छेड़छाड़ नही की गई है।

जानें क्या है पूरा मामला

कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को कहा कि अखिलेश यादव तो फोन टैपिंग की बात कर रहे हैं, मेरे तो बच्चों का इंस्टाग्राम अकाउंट भी हैक कराया जा रहा है। भाजपा की सरकार तो विपक्षी दलों के खिलाफ दमन का रवैया अपना रही है। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए यह भी कहा था कि उनका अब कोई काम नहीं रह गया है, वे मेरे बच्चों के इंस्टाग्राम अकाउंट हैक कर रहे हैं।

कांग्रेस यूपी प्रभारी के बयान के बाद केंद्र सरकार ने इस मामले को खुद से संज्ञान में लिया और इसपर जांच शुरू कर दी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *