स्कूल रेडिनस के तहत शिक्षकों का प्रशिक्षण सम्पन्न
कुशीनगर। निपुण भारत मिशन के तहत शिक्षकों का 2 दिवसीय प्रशिक्षण बीआरसी तमकुही सभागार में सम्पन्न हुआ।
स्कूल रेडिनस कार्यक्रम के तहत शिक्षक क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण के समापन अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी तमकुही श्रीमती अंकिता सिंह ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार विकास खंड स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। स्कूल रेडिनेस प्रशिक्षण के अंतर्गत छात्र छात्राओं को विद्यालय आने से पूर्व, विद्यालय,छात्र तथा अभिभावकों की तैयारी किया जाना है, इस उद्देश्य को प्राप्त किए जाने के लिए शिक्षकों की क्षमता में संवर्धन,इस प्रशिक्षण के माध्यम से किया जा रहा है। बीईओ ने कहा कि पाठ्यक्रम की शुरुआत करने से पहले सभी आयामों की समुचित तैयारी व योजना बनाना अत्यंत आवश्यक है इसके लिए सामुदायिक सहयोग भी करना होगा । प्रशिक्षण कार्यक्रम में अजय शर्मा,मो हसमुद्दीन अंसारी,विभय यादव,इफ्तखार अंसारी,रीतु सिंह, रामआसरे वर्मा, अजय कुमार,राहुल कुमार गुप्ता ने इस प्रशिक्षण पर गहनता से प्रकाश डाला।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में बीआरसी तमकुही के कंप्यूटर ऑपरेटर संदीप श्रीवास्तव, लेखाकार अजय कुमार सिंह ने सहयोग किया। इस अवसर पर पूर्व एबीआरसी अमरनाथ यादव,पूर्व एबीआरसी राजेश प्रसाद,पूर्व एबीआरसी बबलू जायसवाल,संतोष राय, वर्मा,हेमलता गुप्ता,उम्मे कुल्सुम,प्रद्युम्न राय,भुलई यादव,दीनानाथ राजभर,शशांक शेखर राय,ममता सिंह,अजय प्रताप सिंह,अनिता त्रिपाठी,यशवंत कुमार,रूही राना,मुकेश जायसवाल,अमिता मल्ल,तीर्थराज,अनुज कुमार, दिलीप गुप्ता आदि रहे।
