06 June, 2026 (Saturday)

निरीक्षण में अनुपस्थित सहायक अभियंता पीएन भट्ट का डीएम ने एक दिन का वेतन रोकने का दिया निर्देश।

कुशीनगर। नोडल अधिकारी पी.गुरुप्रसाद द्वारा जिले के पडरौना विकास खण्ड के गाँव लक्ष्मीपुर का दौरा किया। जहाँ निर्माणाधीन पाइप्ड पेयजल योजना का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में निर्माणाधीन पानी टंकी, पाइप कनेक्शन ,साइट प्लान, विद्युत कनेक्शन इत्यादि को बारीकी से फरखा। नोडल के निरीक्षण में सहायक अभियंता पीएन भट्ट की अनुपस्थिति से नाराज डीएम ने उनकी एक दिन की वेतन पर रोक लगाने का निर्देश दिया।
विदित हो कि लक्ष्मीपुर पाइप्ड पेयजल योजना में कुल 1500 कनेक्शन का लक्ष्य है, किंतु अभी तक कार्य पूरा नहीं हो सका है। वहां मौजूद अधिकारी द्वारा 250 कनेक्शन दिए जाने की बात कही गई। नोडल एवं डीएम संतुष्ट नहीं दिखे। पाइप कनेक्शन के निरीक्षण में वे उन घरों में भी गए जिन घरों में पाइप का कनेक्शन दिया गया था। एक घर में बिजली के खंभे के साथ पाइप कनेक्शन को देख नोडल अधिकारी ने नाराजगी जताई। नोडल अधिकारी ने  ग्राम प्रधान से भी बातचीत की और उन्हें ज्यादा से ज्यादा कनेक्शन प्राप्त करने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने को कहा।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *