06 June, 2026 (Saturday)

बिपाशा बसु का बढ़ता हुआ वजन देख प्रेग्नेंसी के लगाए जा रहे कयास, अब अभिनेत्री ने प्रतिक्रिया

बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर बिपाशा बसु की प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा जोरों पर है। बिपाशा बसु हाल ही में पति करण सिंह ग्रोवर के साथ छुट्टियां मनाने के लिए गई हुई थीं। इस दौरान उन्होंने अपनी कई तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में बिपाशा बसु का वजन काफी बढ़ा हुआ लग रहा था। जिसेकि वजह से सोशल मीडिया यूजर्स अभिनेत्री की प्रेग्नेंसी को लेकर कयास लगाने लगे। वहीं अब इस बारे में खुद बिपाशा बसु ने बात की है।

दरअसल अभिनेत्री ने अपनी प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी है। बिपाशा बसु ने हाल ही में अंग्रेजी वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने अपने फिल्मी करियर के अलावा निजी जिंदगी पर ढेर सारी बातें कीं। बिपाशा बसु ने अपनी प्रेग्नेंसी की अफवाहों को लेकर कहा, ‘मेरे लिए परिवार सब कुछ है और मुझे पता है कि वजन बढ़ने की वजह से अक्सर मेरी प्रेग्नेंसी को लेकर अफवाहें उड़ती हैं’।

बिपाशा बसु ने कहा कि वह भले ही ग्लैमर इंडस्ट्री का हिस्सा हैं लेकिन उनका वजन भी बढ़ सकता है। बिपाशा ने कहा, ‘मैं जानती हूं कि मैं फिटनेस की अंबेसडर हूं लेकिन कभी कभी ऐसा वक्त भी आता है जब मैं थोड़ा आगे बढ़ती हूं और जिंदगी खुलकर जीती हूं। इसका मतलब यह नहीं है कि मैं अस्वस्थ हो रही हूं, लेकिन जब तक लोग मुझे सच में एक बच्चे के साथ नहीं देख लेंगे हमेशा अनुमान लगाते रहेंगे’।

दिग्गज अभिनेत्री ने आगे कहा, ‘लोग मेरे परिवार के लिए अच्छी चीज ही मनाते हैं, अगर यह होना होगा तो हो जाएगा। जो लोग अनुमान लगाते रहते हैं इससे मुझे फर्क नहीं पड़ता है। ऐसा तो नहीं है कि वह लोग मेरे बारे में कुछ बुरा कह रहे हैं, हां मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं तो यह उनके लिए थोड़ी दुख की बात है’। इसके अलावा बिपाशा बसु ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर और भी ढेर सारी बातें की हैं।

आपको बता दें कि बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की मुलाकात साल 2015 में आई फिल्म ‘अलोन’ की शूटिंग के दौरान हुई, जिसके बाद दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे और अप्रैल साल 2016 में दोनो शादी के बंधन में बध गए। हाल ही में बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की मालदीव वेकेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं। जिसे उनके फैंस ने काफी पसंद किया था।

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *