खुद को सौभाग्यशाली समझें मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट- जगदंबिका पाल
( सिद्धार्थनगर )। मेडिकल कॉलेज में सीनियर रेजिडेंट, जूनियर रेजिटेंड को सौभाग्यशाली समझें। इस धरती से बुद्ध भगवान ने पूरे विश्व को शांति, अहिंसा और करुणा का संदेश दिया था, अब आने वाले समय में कॉलेज के चिकित्सक भी पूरे विश्व में बेहतर स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में अहम योगदान देने का संदेश देने में सफल होंगे।
स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में आयोजित हुई विचार गोष्ठी
यह बातें सांसद जगदंबिका पाल ने कही। वह शुक्रवार को स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के सभागार में आयोजित विचार संगोष्ठी को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। सांसद ने कहा कि कोरोना काल में चिकित्सकों समेत पैरा मेडिकल स्टाफ की भूमिका अहम रही। यही कारण रहा कि इतिहास में पहली बार इनके सम्मान में पीएम, सीएम की ओर से कई अहम कदम उठाए गए। उन्होंने कहा कि आकांक्षी जनपद की श्रेणी में लाकर जिले को अग्रणी जनपद में लाकर इसके विकास को बढ़ाने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लक्ष्य की भूमिका अहम है। इसको साकार करने में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ लगे हैं। उन्होंने गांवों में स्वास्थ्य शिविर लगाकर कॉलेज के चिकित्सकों की सहभागिता सुनिश्चित करने की अपेक्षा की। अंत में प्राचार्य डॉ. सलिल श्रीवास्तव ने अतिथियों के प्रति आभार जताया और मेडिकल कॉलेज की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम को जिला पंचायत अध्यक्ष शीतल सिंह, सदर विधायक श्याम धनी राही, डीएम दीपक मीणा, सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने भी संबोधित किया। संचालन डॉ. कनिका मिश्रा ने किया। इस मौके पर डीडीओ शेषमणि सिंह, सीएमएस डॉ. नीना वर्मा समेत डॉ. अनूप यादव, डॉ. वेद प्रकाश, डॉ. सना जमाल, डॉ. एकता द्विवेदी, डॉ. शिल्पी गंगवार, डॉ. प्रतिभा, डीसी पाठक, भाजपा नेता उपेंद्र सिंह, एसपी अग्रवाल आदि की उपस्थिति रही।
