पीएम के जन्म दिन पर जवान एवं किसान सम्मान समारोह का किया गया आयोजन किसानों और भूतपूर्व सैनिकों को अंग बस्त्र दे कर किया गया सम्मानित
( सिद्धार्थनगर ) भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के द्वारा मां भारती के सच्चे सपूत राष्ट्र सेवा और जनहित को सर्वोपरि मानने वाले लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के उपलक्ष में आज अंबेडकर सभागार में जवान एवं किसान सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इस आयोजन में जिले के तमाम गांव से आए हुए किसानों एवं भूतपूर्व सैनिकों को सांसद जगदंबिका पाल एवं सदर विधायक श्याम धनी राही जी के द्वारा अंग वस्त्र एवं माल्यार्पण करके सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष अजय शर्मा ने किया उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा के केंद्र और प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व प्रधान सेवक आदरणीय मोदी जी ने किसानों और जवानों के हित के लिए निरंतर प्रयासरत रहते हैं, जो प्रयास भाजपा की सरकार में किसानों के लिए किया गया है वह सराहनीय है। कार्यक्रम में डुमरियागंज सांसद जगदंबिका पाल ने संबोधित करते हुए कहा कि विश्व पटल पर भारत का लोहा मनवाने का कार्य हमारे प्रधानमंत्री जी ने किया है जहां एक और जवानों को अत्याधुनिक हथियारों के द्वारा सुदृढ़ और मजबूत करने का कार्य किया गया वहीं दूसरी ओर किसानों के सम्मान और विकास को अग्रिम पंक्ति में लेकर चले हैं, कार्यक्रम में सदर विधायक राही जी ने सरकार के द्वारा चलाए गए अनेक अनेक योजनाओं का उल्लेख करते हुए जवानों और किसानों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए भाजपा युवा नेता अविनाश शुक्ला ने कहा कि जहां कानपुर में पहले तमंचे बना करते थे आज वहां देश के जवानों के लिए एके-47 बनाया जाता है वही उन गरीब किसानों के लिए पार्टी के द्वारा सोचा गया जिसके फलस्वरूप किसानों की सहयोग के लिए किसान सम्मान निधि के माध्यम से किसानों के खाते में ₹6000 भेज कर उनकी अस्मिता को बचाने का कार्य किया गया है। आगे बोलते हुए भाजपा युवा नेता रामेश्वर पांडे जी ने कहा कि आज हमें गर्व है कि हमारे देश के प्रधानमंत्री रक्षाबंधन और दीपावली के अवसर पर जवानों का हौसला बढ़ाने सियाचिन ग्लेशियर जहां 0 से भी कम तापमान पर लोग रहते हैं उन्हें जवानों के बीच में बॉर्डर पर उपस्थित होकर उनका हौसला बढ़ाने का कार्य किया गया है। उक्त अवसर पर सुधीर पांडे जी अमित उपाध्याय सुभाष मिश्रा मनीष शुक्ला राहुल यादव शशि कुमार शुक्ल गुलाबचंद यादव धर्मेंद्र कनौजिया विवेक गोस्वामी रुद्र प्रताप यादव अरविंद जयसवाल आदि सम्मानित गण कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
