06 June, 2026 (Saturday)

कैप्शन फोटो नंबर एक इंटर कॉलेज मैं स्थापित कंप्यूटर कक्ष के उद्घाटन समारोह में उपस्थित अतिथि गण बेहट

कस्बे में स्पीच शिवपति बालिका इंटर कॉलेज में कंप्यूटर कक्ष की स्थापना की गई ताकि छात्राएं कंप्यूटर को जान सकें और उसको सीखकर कंप्यूटर की दुनिया में अपना नाम रोशन कर सकें।
बुधवार को कस्बे के शिवपति बालिका इंटर कॉलेज में कंप्यूटर कक्ष का उद्घाटन कस्बे के समाजसेवी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संजीव कुमार उर्फ बॉबी करणवाल ने फीता काटकर किया कॉलेज में डिजिटल साक्षरता मिशन के अंतर्गत हायर एजुकेशन डेवलपमेंट सोसाइटी (हैड्स) ने एक अति उन्नत कंप्यूटर सेंटर की स्थापना की। कार्यक्रम में कॉलेज की छात्राओं एवं शिक्षिकाओं के अतिरिक्त बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भागीदारी रही। कॉलेज की प्रधानाचार्या रीटा गुप्ता ने इस परियोजना की प्रस्तावना बनाते हुए अतिथियों एवं प्रतिनिधियों का स्वागत किया। अतिथियों ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। मुख्य अतिथि श्री त्रिवेंद्र कुमार व कार्यक्रम अध्यक्ष श्री संजीव कर्णवाल द्वारा फीता काटकर कंप्यूटर लैब का उद्घाटन किया। हैडस के सचिव श्री रंजन गुप्ता ने अतिथि परिचय के पश्चात परियोजना के विषय में विस्तार से जानकारी दी। कॉरपोरेट ट्रेनर उदय बनर्जी ने जागरूकता अभियान एवं संस्था की कार्यप्रणाली बताते हुए बालिकाओं की भागीदारी का राष्ट्रहित में महत्त्व समझाया। मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी त्रिवेंद्र कुमार ने कंप्यूटर सेंटर का उद्घाटन करते हुए कंप्यूटर में अनभिज्ञता को साक्षरता के समकक्ष बताया। कार्यक्रम अध्यक्ष के रुप में पधारे  संजीव कर्णवाल ने कंप्यूटर को आज की प्रथम आवश्यकता बताया। वक्ताओं में जमील अहमद, उपदेश राणा, मौहम्मद अहमद काजमी एवं पंडित मुरारी झा ने भी सभा को संबोधित करते हुए कंप्यूटर परियोजना के महत्व पर प्रकाश डाला।हैडस के वरिष्ठ सदस्य अखिलेश मित्तल, प्राणनाथ पपनेजा एवं राजीव अग्रवाल ने बताया कि कोरोना काल में ऑनलाइन एजुकेशन ही एकमात्र विद्यार्जन का माध्यम था। कंप्यूटर शिक्षा न केवल तकनीकी रूप से सक्षम बनाती है अपितु देश विदेश की नवीनतम जानकारी प्राप्त करने में भी सहायक होती है। अंत में कॉलेज प्रबंधन की ओर से संस्था के अध्यक्ष रविंद्र बंसल ने सभी उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए पूर्ण रूप से द्विपक्षीय सहयोग का आश्वासन दिया। विशेष रुप से पधारे ओशो संत रामपाल अग्रवाल का दिव्य सानिध्य भी इस अवसर पर प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में कॉलेज प्रबंध कारिणी, शिक्षकों एवं कर्मचारियों का सहयोग अति सराहनीय रहा। कार्यक्रम का संचालन रीता गुप्ता द्वारा किया गया। कार्यक्रम में  राकेश गाबा,  दिनेश सिंघल,  अनिल सिंघल, अवनीश अग्रवाल,  दीपक सिंघल, श्री हेमंत जैन,  सत्य प्रकाश रोहिला, दिनेश सिंघल अजय सिंघल व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
एस एम दानिश
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *