क्या क्षण फोटो नंबर दो मंच पर विराजमान भाजपा नेता बेहट
कस्बे मे स्थित जनता इंटर कॉलेज के सरदार वल्लभ भाई पटेल सभागार में भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें कस्बे सहित ग्रामीण क्षेत्र के कार्यकर्ताओं जी डीसी सदस्य सहित ग्राम प्रधानों ने भाग लिया ।
इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि बागपत लोक सभा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सतपाल सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हर वर्ग की पार्टी है इस पार्टी में किसी प्रकार का किसी भी जाति के साथ कोई भी भेदभाव नहीं किया जाता है भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाई जा रही अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं हर वर्ग के व्यक्ति तक बहुत ही सरल तरीके से पहुंच रही है । उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा जीत दर्ज कर पहले से भी ज्यादा पूर्ण बहुमत के साथ दोबारा सत्ता में आएगी। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों में बौखलाहट का आलम बना हुआ है कारण यही है कि सरकार हर वर्ग के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के बारे में पूरा ध्यान रख रही है।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ महेंद्र सिंह सैनी ने कहा ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होता है उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता चुनाव की तैयारी में जुट जाएं उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि पार्टी की नीतियों और रीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का काम करें। पूर्व सांसद राघव लखन शर्मा ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को 2022 के चुनाव की तैयारी में जुट जाना चाहिए। कार्यक्रम को मुख्य रूप से पूर्व विधायक महावीर सिंह राणा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य साहब सिंह पुंडीर, जिला उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक सोनू राणा ने भी प्रबुद्ध सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाई गई जन कल्याणकारी योजनाएं, प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुनियोजित तरीके से चलाना, आगामी 2022 चुनाव को लेकर अपने विचार रखे।इस मौके पर ब्लाक प्रमुख पति मुजफ्फराबाद योगेश पुंडीर, ब्लाक प्रमुख सढौली कदीम विश्वास चौधरी, जिला मंत्री सोहन मुखिया मंडल अध्यक्ष सुभाष सैनी मंडल अध्यक्ष लोकेश त्यागी मंडल अध्यक्ष विजय सैनी जिला कोषाध्यक्ष अनिल सिंघल अभय राणा रणबीर राणा जिला महामंत्री ओबीसी मोर्चा सुशील कंबोज राकेश गाबा मुकेश राणा सहित प्रधान बीडीसी एवं पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
एस एम दानिश
