मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिला उपाध्यक्ष बने अबू बकर
( सिद्धार्थनगर )। सपा के युवा नेता अबू बकर को समाजवादी पार्टी मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
मंगलवार को समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर यूथ ब्रिगेड की बैठक में यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीश राजा के अनुमति से जिला अध्यक्ष जावेद खान ने समाजवादी पार्टी के नेता अबु बकर को मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया। बैठक में मौजूद लोगों ने आशा व्यक्त किया कि मनोनीत उपाध्यक्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की नीतियों को जन जन तक पहुंचाते हुए संगठन को और बल एवं गतिशीलता प्रदान करेंगे। इस दौरान पूर्व विधायक विजय पासवान, जिला उपाध्यक्ष तौलेसर निषाद, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष चमनआरा राईनी व मो0 जमील सिद्दीकी, पूर्व सदस्य राज्य महिला आयोग जुबैदा चौधरी, वरिष्ठ नेता मुरली मिश्रा, कामरुजमा खान, विष्णु उमर, पूर्व प्रदेश सचिव खुर्शीद अहमद खान, प्रदेश सचिव सुभांगी भारत, इब्राहिम बाबा, सकील शाह, अमित यादव, घनश्याम जयसवाल, अनिरूद्ध यादव, अल्ताफरहमान, रामसेवक लोधी सहित अन्य पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्तओं की मौजूद रहे।
