06 June, 2026 (Saturday)

प्राशिसं की बैठक में आंदोलन को सफल बनाने पर हुई चर्चा

( सिद्धार्थनगर )। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई उसका बाजार  कार्यसमिति की शनिवार को बैठक कर 14 सितंबर को प्रस्तावित धरना प्रदर्शन क़ी सफलता के लिए रणनीति तैयार क़ी गई।
प्राथमिक विद्यालय भिटिया में आयोजित बैठक में बतौर पर्यवेक्षक जनपदीय मंत्री योगेंद्र पांडेय ने कहा कि शिक्षकों, शिक्षा मित्रों, अंशकलिक अनुदेशकों, रसोईयों  से सम्बंधित 21 सूत्रीय मांगपत्र के समर्थन मे 7 सितम्बर 2021 को पूर्वान्ह 10 बजे से 1 बजे तक ट्विटर पर हैशटैग अभियान चलाया जाएगा। ब्लॉक अध्यक्ष अभय श्रीवास्तव ने कहा कि 14 सितम्बर 2021 को सभी ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर  धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसकी सफलता क़े लिए सभी शिक्षकों से संपर्क किया जाना आवश्यक है़। ब्लॉक मंत्री कृपाशंकर पांडेय ऩे कहा कि सभी का आह्वान किया क़ि वे सभी एकजुट होकर आंदोलन को सफल बनावें। इस दौरान कोषाध्यक्ष हरिशंकर सिंह सहित सुभाष जायसवाल, राकेश सिंह, शिवाकांत दूबे, प्रमोद त्रिपाठी, प्रदीप जायसवाल, दिनेश मिश्र, शैलेश, रामलौटन, आशुतोष उपाध्याय, दीपेश, प्रदीप त्रिपाठी,शशिकला सिंह, बृजेश्वरी देवी, प्रियंका चौधरी, जरीना, वंदना, विशाल, जनार्दन, वीरेंद्र, मनोज, पवन ,रमेश, आदि मौजूद रहे।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *