06 June, 2026 (Saturday)

बाल विकास परियोजना के सरकारी गौदाम से चोरी किए गये रिफाइंड तेल तथा चने की दाल के साथ रेहड़ा सहित दो अभियुक्त गिरफ्तार,देशी तमंचा,कारतूस भी हुआ बरामद

सहारनपुर थाना नागल प्रभारी बीनू चौधरी के कुशल नेतृत्व वाली पुलिस टीम ने कल शाम एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए बाल विकास परियोजना के एक सरकारी गौदाम से चोरी किए गये रिफाइंड तेल तथा चने की दाल के साथ दो चोरों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के कब्जे से वह रेहड़ा भी पकड़ लिया जिस पर लादकर यह दोनो अभियुक्त चोरी का सामान बेचने बाजार जा रहे थे। अभियुक्तों के पास से एक देशी तमंचा तथा कारतूस भी मिला।
आपको बता दें,कि इस वक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद पुलिस द्वारा बदमाशों का धड-पकड अभियान तेजी के साथ चल रहा है।इसी अभियान के चलते थाना नागल के उप-निरीक्षक रामकिशन,हैड- कांस्टेबल सचिन कुमार तथा राजीव पंवार ने कल शाम लगभग 5 बजे ब्लाॅक तिराहा पर एक चैकिंग के दौरान, सामने से आ रहे एक रेहड़े पर लदे सामान के बारे में रेहड़ा चालकों से जब पुछा,तो दोनों अभियुक्त मोनू पुत्र जगपाल उर्फ जग्गू तथा शुभम पुत्र शिवकुमार दोनों ही निवासी ग्राम बढेडी कोली पुलिस टीम को भी बरगलाने लगे।लेकिन जब पुलिस टीम ने सख्ती दिखाते हुए पुछताछ की तो दोनों ने बाल विकास परियोजना के सरकारी गौदाम से 75 लीटर रिफाइंड तेल तथा 330 किलो ग्राम चने की दाल चुराने का जुर्म कबूल किया। पुलिस टीम को पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से एक देशी तमंचा तथा कारतूस भी मिला। पुलिस ने दोनों का चालान कर जेल भेज दिया है।इधर बीनू सिंह का कहना है,कि इस पकडा-धकडी अभियान के तहत उनके द्वारा एसएसपी,एसपी-ग्रामीण तथा क्षेत्राधिकारी देवबंद के आदेशों का सख्ती के साथ पालन किया जा रहा है।और उनका यह पकडा-धकडी अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed