07 June, 2026 (Sunday)

गले में मंगलसूत्र और ओपन टॉप में प्रियंका चोपड़ा का सीजलिंग फोटशूट चर्चा में, एक बार जो देखे हो जाएगा फिदा

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस ने हिंदी सिनेमा के साथ—साथ, साउथ सिनेमा और हॉलीवुड तक की फिल्मों में काम किया है। प्रियंका इस समय अपने नये शो सिटेडल (Citadel) की शूटिंग कर रही हैं। अपने टफ ​​और बिजी शिड्यूल के बावजूद प्रियंका फैंस के साथ सोशल मीडिया पर जुड़े रहने का एक भी मौका हाथ से जाने नहीं देती हैं। वह एक्टिंग के साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने लुक्स और स्टाइल को लेकर फैंस के बीच सुर्खियों में रहती हैं। प्रियंका वेस्टर्न से लेकर इंडियन ड्रेस तक, हर ऑउटफिट में बेहद खूबसूरत लगती हैं। इसी बीच प्रियंका के लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें चर्चा में बनीं हुई हैं। इन तस्वीरों में उनका मंगलसूत्र काफी चर्चा में बना हुआ है।

प्रियंका चोपड़ा हाल ही में वोग मैग्जीन के लिए फोटोशूट कराया है। एक्ट्रेस वोग के सितंबर महीने की कवर गर्ल बनी हैं। फोटोशूट में आप देख सकते हैं कि वह रेड ऑउटफिट में काफी गॉर्जियस नजर आ रही हैं। उनका लुक भी काफी अट्रैक्टिव लग रहा था। इस ड्रेस को गला वी शेप में ​दिया गया है। वेस्टलाइन पर इसे बिल्कुल फिटेड रखा गया था। वहीं उनके इस ड्रेस और लुक को प्रियंका का गले का मंगलसूत और भी खूबसूरत बना रहा है। उनका ये मंगलसूत्र काफी चर्चा में बना हुआ है। वहीं उनके मेकअप की बात करें तो प्रियंका के चेहरे पर सॉफ्ट शिमर के साथ ब्राउन शेड लिप्स्टिक यूज किया है। एक्ट्रेस ने अपने बालों को गीला रखते हुए हाफ-टाई में खुला छोड़ा था।

आपको बता दें कि हाल ही में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की एक तस्वीर काफी सुर्खियों में रही। इस तस्वीर के चलते उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया गया था। इस फोटो में प्रियंका का परफेक्ट फिगर नज़र आ रहा था। इस फोटो में दिख रहा था कि निक एक्ट्रेस के बम पर ब्रेकफास्ट करते दिख रहे थे। फोटो में प्रियंका ने रेड बॉटम के साथ ब्लैक बिकिनी टॉप पहना हुआ था। निक शर्टलेस हैं और उन्होंने काले रंग की स्विमिंग वियर पहन रखी थी। निक ने हाथ में एक कांटा और एक चाकू ले रखा था। वो इस दौरान प्रियंका के बट पर कुछ मस्ती करते दिख रहे थे। इस पर प्रियंका मुस्कुरा रही हैं। इस फोटो पर प्रियंका ने कैप्शन दिया ‘ब्रेकफास्ट’ साथ में कांटे और छूरी की इमोजी भी लगाई है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *