07 June, 2026 (Sunday)

गौरी खान ने की अपनी गर्ल गैंग के साथ पार्टी, चीफ गेस्ट बनकर पहुंचीं एकता कपूर

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान भी किसी डीवा से कम नहीं हैं। गौरी खान फिल्मों को प्रोड्यूस करती हैं साथ ही साथ वो एक बेहतरीन इंटीरियर डिजाइनर भी हैं। गौरी खान ने कई बॉलीवुड सेलेब्स के घरों को डिजाइन किया है। इसके अलावा गौरी खान की फैन फॉलोइंग भी बहुत तगड़ी है। सोशल मीडिया पर भी गौरी खान के बहुत चाहने वाले हैं। गौरी खान अपने बॉलीवुड से जुड़े दोस्तों के साथ भी पार्टी करती रहती हैं जिसकी तस्वीरें भी वो शेयर करती रहती हैं।

अब हाल ही में गौरी खान ने अपनी गर्ल गैंग के साथ पार्टी की है। जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए शेयर की हैं। इन तस्वीरों में गौरी खान के साथ नीलम कोठारी और सुजैन खान भी नजर आ रही हैं। साथ ही साथ एकता कपूर भी इस पार्टी में शामिल हुई हैं। जिनकी तस्वीर शेयर करते हुए गौरी खान ने उन्हें चीफ गेस्ट बताया है।

गौरी खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए इस पार्टी की दो तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में ये सभी एकसाथ नजर आ रही हैं। इन्हें देखकर ही पता चलता है कि इन्होंने साथ में एक बहुत अच्छी शाम बिताई है। तस्वीरों में गौरी खान प्रिंटे मल्टी कलर टॉप पहनी हुई हैं। साथ में उन्होंने काले रंग की पैंट भी पहनी हुई है। इसके अलावा सुजैन खान ने सफेद रंग की पैंट और काले रंग की टॉप पहना हुआ है। वहीं एकता कपूर ने काले रंग की ड्रेस पहनी हुई है।

इन तस्वीरों पर कई लोग कमेंट कर इन सभी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। साथ ही साथ इन्हें बेहद खूबसूरत बता रहे हैं। बता दें कि गौरी खान सोशल मीडिया पर कापी एक्टिव रहती हैं वो अपनी और परिवार की कई तस्वीरें भी शेयर करती रहती हैं। गौरी खान सोशल मीडिया के जरिे ही अपना काम भी दिखाती रहती हैं। उनकी हर पोस्ट को फैंस खूब पसंद करते हैं।

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *