वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर ने घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को ₹20000 के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत भी किया गया है….
सहरानपुर। थाना देहात कोतवाली पुलिस व क्राइम ब्रांच को मिली सफलता बताया गया है की रजवाहे के मोड़ से आगे ग्राम लखनौती खुर्द के पास नितिन पुत्र रविंद्र सिंह निवासी ग्राम लखनौती खुर्द थाना कोतवाली देहात सहारनपुर जो ग्राम करौंदी में स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान का सेल्समैन है जो दुकान बंद करके एक मोटरसाइकिल सवार से लिफ्ट ले कर अपने ग्राम लखनौती आ रहा था तभी मोटरसाइकिल पर सवार तीन व्यक्ति आय और नितिन उपरोक्त के कंधे से उसका बैग जिसमें नगदी वे जरूरी कागजात फोन का चार्जर छीन लिया। जब नितिन ने उसका विरोध किया तो उन्होंने नितिन को गोली मार दी और बैग लेकर भाग गए जिस के संबंध में लिखित तहरीर सूचना के आधार पर थाना कोतवाली देहात पर दी गई । *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर द्वारा उपरोक्त घटना का संज्ञान लेते हुए अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं बरामदगी हेतु थाना कोतवाली देहात पुलिस के साथ-साथ क्राइम ब्रांच टीम को भी लगाया गया* सहारनपुर थाना देहात कोतवाली पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्र अधिकारी द्वितीय सहारनपुर के कुशल नेतृत्व में क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम के अथक प्रयासों द्वारा लखनेती की बॉर्डर पर रबजाहे की पुलिया से चेकिंग के दौरान उपरोक्त घटना को अंजाम देने वाले चार शातिर लुटेरों के कब्जे से 18350 रुपए आधार कार्ड पैन कार्ड एक शराब ठेका बैलेंस शीट एक मोबाइल चार्जर 3 मोबाइल फोन एक पिस्टल 32 बोर तीन जिंदा कारतूस दो चाकू वह घटना में प्रयुक्त की गई हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल up11ba1172 वह हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल up11z0473 सहित जिनको पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है।
