डीएम और विधायक ने बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का दौरा कर बाढ़ पीड़ितों का जाना दुख दर्द एक दर्जन गांव में विधायक ने वितरित की राशन और दवा की किट
( सिद्धार्थनगर )l बुधवार को डुमरियागंज विधायक राघवेन्द्र सिंह डीएम दीपक मीणा व मुख्य चिकित्सा अधिकारी संदीप चौधरी व पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. एम.पी. सिंह के साथ डुमरियागंज ब्लॉक के ग्राम बनगाई नानकार, सुकरौली एवं चकमझारी और भनवापुर ब्लाक के ग्राम वीरपुर,ऐहतमाली ,वीरपुर कोहल, पिकौरा ,भरवटिया बाजार ,भरवटिया मुस्तहकम आदि दर्जनों गांवों जो बाढ़ प्रभावित है उन गांवों में भ्रमण कर बाढ़ बचाव कार्यों का निरीक्षण किया विधायक ने गांव के लोगों का हालचाल जाना और ढांढस बांधा और कहा कि आप लोग घबराए नही इस संकट के समय हम आपके साथ हैं हर संभव सहायता की जाएगी प्रशासन पीड़ितों की सूची बना रहा है शीघ्र राहत सामग्री वितरण सहित अन्य व्यवस्थायें की जाएगी राप्ती नदी के जलस्तर में लगातार दूसरे दिन कमी दर्ज होने से प्रशासन ने राहत की सांस जरूर ली है लेकिन सतर्कता बढ़ा दी गई है विधायक ने एकत्रित हुए ग्रामवासियों से बात की, उन्होंने कहा कि राशन किट, दवा आदि का वितरण निर्बाध रूप से कराया जाएगा जिलाधिकारी दीपक मीणा ने मातहतों को बाढ़ से बचाव के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए बताया कि बाढ़ से राहत व बचाव में किसी प्रकार की लापरवाही बरती गई तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी इस अवसर पर उपजिलाधिकारी त्रिभुवन प्रसाद, प्रभारी चिकित्साधिकारी भनवापुर शैलेंद्रमणि, प्रभारी चिकित्साधिकारी बजरंगी चौक डॉ. बी.एन. चतुर्वेदी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि भनवापुर लवकुश ओझा, रमेश गुप्ता आदि सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहेl
