06 June, 2026 (Saturday)

सपा बूथ कमेटियों एवं विभिन्न इकाइयों की हुई समीक्षा मुलायम यूथ ब्रिगेड के अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह ने की समीक्षा

( सिद्धार्थनगर )।  समाजवादी पार्टी मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष/पूर्व मंत्री सिद्धार्थ सिंह ने मिशन 2022 को लेकर बूथ कमेटियों एवं मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड, लोहिया वाहिनी युवजन सभा तथा छात्र सभा के संगठनो की समीक्षा की।
सपा जिला कार्यालय पर बैठक में अपनी बात रखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह ने कहा कि देश और प्रदेश की सरकार भ्रष्टाचार, लूट खसोट अपराध में लिप्त होकर जनता को उनके हालात पर छोड़ दिया है।
भाजपा सरकार में अपहरण, बलात्कार और हत्याओं के कारण महिलाओं का जीना दूभर हो गया है। महिला हिंसा में उत्तर प्रदेश शीर्ष स्थान पर है। सरेराह बहन-बेटियों के साथ छेड़खानी होती है। कहा कि रक्षाबंधन के दिन भी विचलित करने वाली दुष्कर्म की कई घटनाएं हुई। प्रतापगढ़ में किशोरी का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। शाहजहांपुर, रामपुर, बांदा से कई घटनाएं हुई। ‘मिशन शक्ति‘ तले महिलाएं रौंदी जा रही है। खुद मुख्यमंत्री जी के गोरखपुर जनपद में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। वहां हत्या, लूट, अपहरण की घटनाएं बढ़ी है। कहा कि भाजपा बूथ पर साजिश करने में जुटी हुई है। भाजपा संविधान का सम्मान नहीं करती है। वह लोकतंत्र के साथ ठगी करने की रणनीति बना रही है। दूसरे राज्यों से आर.एस.एस. के कार्यकर्ताओं को गाँव-गाँव पहुंचाया जा रहा है, ताकि बूथ स्तर पर षड्यंत्र किया जा सके। समीक्षा बैठक को जिला अध्यक्ष लाल जी यादव, उग्रसेन प्रताप सिंह, विजय पासवान, जमील सिद्दीकी, चमन आरा राईनी, मो0 इद्रीश पटवारी, मो जावेद, खुर्शीद अहमद खान, अम्बिकेश श्रीवास्तव, जे पी यादव, विष्णु उमर, अबु बकर, अमित यादव, शाहबाज़ अहमद, अजय चौरसिया, सुभंगी दिर्वेदी, तौलेश्वर निषद, अकरम हुसैन, विजय यादव, कलाम सिद्दीकी सहित अन्य लोगो ने सम्बोधित किया।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *