डीएम व एसपी ने किया पेट परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मंगलवार को दो पालियों में हुई परीक्षा
( सिद्धार्थनगर )। प्रारम्भिक अहर्ता परीक्षा(पेट) जिले में दो पालियों में मंगलवार को सम्पन्न हुआ। परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े प्रबंध किए गए थे।
पीईटी हेतु जनपद में बनाये गए कुछ केंद्र यथा विजडम वे स्कूल, चिल्हिया तथा शिवपति इंटर कालेज, शोहरतगढ़ का जिलाधिकारी दीपक मीणा तथा पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह द्वारा निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी दीपक मीणा ने संबंधित केंद्र व्यवस्थापक को निर्देश दिया कि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से होनी चाहिए। किसी भी प्रकार की धांधली की शिकायत मिलने पर सख्त कार्यवाही की जायेगी।
