82 ग्राम हेरोइन के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
( सिद्धार्थनगर ) शोहरतगढ़ थाना अन्तर्गत खुनुवा चौकी पुलिस और एस एसबी की संयुक्त टीम ने सोमवार को सीमा पर एक युवक के पास से 82 ग्राम हेरोइन बरामद उसे एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया। मिली जानकारी के मुताबिक चौकी प्रभारी खुनुवा सभाशंकर यादव व एसएसबी टीम द्वारा सीमा क्षेत्र में एक अभियुक्त को हेरोइन के साथ गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर मु.अ.सं178/21 धारा 8/22/23 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत मुकदमा गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया। पूछताछ के दौरान पकड़े गये आरोपित व्यक्ति ने अपना नाम शमीम पुत्र शफी मोहम्मद सा. मोहनजोत थाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर बताया ।
उक्त आरोपित को गिरफ्तार करने वाली टीम में
चौकी प्रभारी खुनुवा सभाशंकर यादव
हेका. राजेश्वर प्रसाद , का. सोनू यादव ,
का. खुर्शीद आलम एस एसबी के मु0आ0 इन्द्रजीत गुप्ता आ0सा0 रमेश चन्द चौरसिया ,आ0सा0 शिवसहाय वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
