06 June, 2026 (Saturday)

चार अगस्त तक शत प्रतिशत गल्ले का उठान करने के निर्देश

( सिद्धार्थनगर )।प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के उठान की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी दीपक मीणा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
बैठक में डीएम ने जिला खाद्य विपणन अधिकारी आरपी पटेल से जानकारी प्राप्त की। खाद्य विपणन अधिकारी ने बताया कि जनपद में 9813.075 मी0टन के सापेक्ष अब तक 5144.86 मी0टन खाद्यान्न का उठान भारतीय खाद्य निगम डिपो से हो चुका है। जिलाधिकारी ने कहा कि संबधित परिवहन ठेकेदार ट्रको की संख्या बढ़ाकर 4 अगस्त तक शत-प्रतिशत खाद्यान्न का उठान कराना सुनिश्चित करे। जिलाधिकारी ने लेबरो की संख्या बढ़ाकर समय से खाद्यान्न उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने सीडब्ल्यूसी तथा भारतीय खाद्य निगम को निर्देश दिया कि खराब रास्तो पर राबिश तथा ईट डलवाकर सही करा ले जिससे कोई समस्या न हो। जिलाधिकारी ने संबधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नही होनी चाहिए। इस बैठक में उपरोक्त के अतिरिक्त अपर जिलाधिकारी सीताराम गुप्त, जिला खाद्य विपणन अधिकारी आरपी पटेल, प्रबन्धक भारतीय खाद्य निगम गोरखपुर ऋषि सिन्हा, प्रबन्धक सीडब्ल्यूसी रवीन्द्र राजन तथा अन्य संबधित अधिकारी उपस्थित थे।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *