ग्राम पंचायतें विकास की रीढ़ होती हैः जय प्रताप सिंह बीडीसी एवं प्रधान सम्मान समारोह का हुआ आयोजन
( सिद्धार्थनगर ) बिकास खण्ड मिठवल के ब्लाक सभागार में बीडीसी एवं प्रधान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वास्थ्य एवं मातृ शिशु परिवार कल्याण मंत्री जय प्रताप सिंह रहे। सम्मान समारोह कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख श्रीमती निशा चौधरी तथा कार्यक्रम का संचालन सुधीर पाण्डेय ने किया। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित सभी ग्राम प्रधानों तथा क्षेत्र पंचायत सदस्यों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए स्वास्थ्य एवं मातृ शिशु परिवार कल्याण मंत्री जय प्रताप सिंह ने कहा कि ग्राम पंचायतें विकास की रीढ़ होती है आप सभी अपने अपने ग्राम के विकास के लिए कार्य करना है भाजपा सरकार की सोच है की ग्राम सभाओं का पूर्ण रूप से विकास किया जाए जिसमें सरकार की तमाम योजनाएं आपका सहयोग करेंगी । इसे आप आसानी से जनता तक पहुंचा सकते हैं आपको ऐसा लोकप्रिय प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री मिला है जो देश प्रदेश में जन समस्याओं के निराकरण के लिए जान लगाकर कार्य कर रहे हैं गरीबों के लिए आयुष्मान कार्ड के माध्यम से इलाज की सुविधा है ।कार्यक्रम में भाजपा नेता दिलीप चतुर्वेदी, प्रमुख प्रतिनिधि दशरथ चौधरी, जोगी बाबा,गौरी शंकर अग्रहरि,बिजय कान्त चतुर्वेदी,चन्द्रिका मिश्रा, रमेश धर द्विवेदी,शुभम पाण्डेय,अंशू दूबे, शैलेन्द्र चौबे,लालजी चौरसिया,मौलेश्वर नाथ त्रिपाठी आदि लोग उपस्थित रहे
