पथरा बाजार थाने का सीओ ने किया औचक निरीक्षण
सिद्धार्थनगर (स्वरूप संवाददाता)l डुमरियागंज सीओ सर्किल के पथरा बाजार थाने का शुक्रवार की शाम डुमरियागंज सीओ अजय कुमार श्रीवास्तव ने औचक निरीक्षण किया l इस दौरान सीओ ने थाने के अभिलेखों के रखरखाव को मेंटेन रखने और साफ सफाई व्यवस्था सुचारू बनाने पर जोर दिया l
डुमरियागंज सीओ अजय श्रीवास्तव ने पथरा बाजार थाने के निरीक्षण के दौरान आगंतुक रजिस्टर, महिला हेल्प डेस्क , ग्राम प्रहरी रजिस्टर को भी चेक किया l सीओ ने बीट पुलिस कर्मियों को सूचनाओं को समय से थाने पर देने और मामलों को तत्काल निपटाने पर जोर देने के साथ ही महिलाओं से जुड़े मामले में उदासीनता ना बरतने का भी थानेदार को निर्देश दिया l
इस दौरान थानाध्यक्ष पथरा सर्वेश राय,एसआई अशोक पाल, दीवान जितेंद्र यादव, नूतन भारती तथा महिला कांस्टेबल रोशनी यादव मौजूद रहे l
