05 June, 2026 (Friday)

पृथक पश्चिम प्रदेश निर्माण होने तक संघर्ष जारी रहेगा – भगत सिंह वर्मा।

( सहारनपुर ) पेपर मिल रोड सहारनपुर में पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा कार्यालय का उद्घाटन करते हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश ही नहीं दुनिया का सबसे बड़ा राज्य है दुनिया के मात्र देश जनसंख्या व क्षेत्रफल की दृष्टि से उत्तर प्रदेश से बड़े हैं बाकी 195 देश उत्तर प्रदेश से छोटे हैं इसलिए उत्तर प्रदेश का विभाजन जरूरी है भगत सिंह वर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश को चार भागों में बांट कर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 26 जिलों को मिलाकर पृथक पश्चिम प्रदेश का निर्माण किया जाए। जिसके लिए पश्चिम प्रदेश  मुक्ति मोर्चा दो दशक से लगातार संघर्ष कर रहा है। अब पृथक राज्य की लड़ाई को तेज करते हुए आज पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर सुशील गुर्जर धार की को पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने इस अवसर पर कहा कि 8 करोड़ जनसंख्या 26 जिलो 6 मंडलों 27 लोकसभा क्षेत्रों 135 विधानसभा क्षेत्रों को मिलाकर बनने वाला प्रथक पश्चिम प्रदेश देश ही नहीं दुनिया का सबसे उन्नति शील विकासशील और खुशहाल राज्य होगा। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि पृथक पश्चिम प्रदेश में शिक्षा और चिकित्सा की सुविधाएं अंतरराष्ट्रीय स्तर की होंगी। उत्तर प्रदेश बड़ा राज्य होने के कारण पूरे प्रदेश की 24 करोड जनसंख्या गरीबी महंगाई भ्रष्टाचार बेरोजगारी अवयवस्था  की शिकार है। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि छोटे-छोटे राज्यों के निर्माण से ही देश की उन्नति संभव है बड़ा प्रदेश होने के कारण आज उत्तर प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय वार्षिक आय सबसे कम हो गई है पश्चिम उत्तर प्रदेश के 26 जिलों को मिलाकर बनने वाला पृथक पश्चिम प्रदेश में देश ही नहीं दुनिया में कतर देश से भी अधिक प्रति व्यक्ति वार्षिक आय होगी। उद्घाटन अवसर पर अध्यक्षता करते हुए पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने कहा कि किसान मजदूर व्यापारी दुकानदार छात्र युवा सभी के लिए पृथक पश्चिम प्रदेश का निर्माण जरूरी है। इस अवसर पर बोलते हुए पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि बढ़ती हुई समस्याओं का एकमात्र हल उत्तर प्रदेश का विभाजन है जिसके लिए पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा ने संघर्ष तेज कर दिया है इसी कड़ी में हमारे नवनियुक्त सहारनपुर जिला अध्यक्ष सुशील गुर्जर धार की गांव गांव नगर जाकर पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा को मजबूत करेंगे। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सुशील गुर्जर धार की ने कहां की हम पृथक पश्चिम प्रदेश निर्माण के लिए जी जान लगा देंगे और जल्द ही पूरे जिले में ब्लॉक तहसील जिला और ग्राम स्तर पर कमेटियों का गठन करके पृथक पश्चिम प्रदेश निर्माण के संघर्ष को तेज किया जाएगा। इस अवसर पर बोलते हुए पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव रविंद्र चौधरी गुर्जर ने कहा कि हम लोग अलग राज्य की लड़ाई दो दशक से लड़ रहे हैं और आप पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा की पृथक पश्चिम प्रदेश की लड़ाई निर्णायक होगी जिसके लिए पूरे पश्चिम प्रदेश में आंदोलन को तेज किया जाएगा और सभी जिलों में बैठ के धरने प्रदर्शन करके पृथक पश्चिम प्रदेश का निर्माण कराया जाएगा। मुक्ति मोर्चा कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर बोलते हुए प्रदेश महामंत्री आशीम मलिक ने कहा कि पृथक पश्चिम प्रदेश निर्माण की लड़ाई किसान मजदूर दुकानदार व्यापारी युवा छात्र सभी की लड़ाई है जिसके लिए सभी वर्गो जातियों धर्मो को आगे आकर पृथक पश्चिम प्रदेश निर्माण करना चाहिए। इस अवसर पर व्यापार मंडल पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा  के प्रदेश अध्यक्ष सरदार अरविंदर सिंह लामा ने कहा कि पृथक पश्चिम प्रदेश के लड़ाई में सभी के साथ साथ व्यापारी भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। इस अवसर पर शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अशोक मलिक ने कहा कि पृथक पश्चिम प्रदेश की लड़ाई सभी के साथ साथ शिक्षकों व छात्रों की भी लड़ाई है जिसमें हम सब भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। इस अवसर पर पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष सरदार गुलविंदर सिंह बंटी मंडल महामंत्री वीरेंद्र सिंह बिल्लू जिला संगठन मंत्री चौधरी सुरेंद्र सिंह एडवोकेट जिला उपाध्यक्ष वसीम जहीर पुर मोहम्मद जिला महामंत्री सुनील धिमान राष्ट्रीय चमार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मेहर चंद नौटियाल मुकर्रम प्रधान प्रधान नीरज सैनी प्रधान महबूब हसन बुद्धू हसन विक्की चौधरी रविंदर गिल जगतार सिंह संदीप चौधरी सुमित वर्मा शक्ति सिंह नैन सिंह सैनी महेंद्र सिंह नवीन रोड  नफीस डॉक्टर अनीश आदि ने भाग लिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *