06 June, 2026 (Saturday)

सीडीओ विजय कुमार ने संभाला कार्यभार

( सहारनपुर ) सीडीओ विजय कुमार ने विकास भवन स्थित कार्यालय में शुक्रवार को कार्यभार ग्रहण किया। इससे पूर्व वह नगरायुक्त फिरोजाबाद के पद पर कार्यरत थे। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने विकास भवन में स्थित विभिन्न विभागो के अधिकारियों से जनपद के विभिन्न विकास कार्यों और सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।
उन्होंने कहा कि हम सभी को एक नई कार्य संस्कृति के तहत विकास कार्यों को गति देनी होगी। निर्वतमान सीडीओ प्रणय सिंह अपने नये तैनाती नगरायुक्त वाराणसी के लिए कार्यमुक्त हो गये हैं। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ की ओर से जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह त्यागी व दानिश सिद्दीकी ज़िला मंत्री ने नवनियुक्त सीडीओ विजय कुमार के पद ग्रहण करने पर शुभकामनाएं दी।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *