06 June, 2026 (Saturday)

गागलहेड़ी पुलिस ने दहेज अधिनियम में वांछित को किया गिरफ्तार

सहारनपुर.वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर एस चन्नाप्पा के आदेशों अनुसार वांछित अपराधियों की धरपकड़ को चलाये जा रहे अभियान के तहत एसपी सिटी राजेश कुमार एवं सीओ सदर के दिशा निर्देशन व थाना गागलहेड़ी प्रभारी सतेंद्र कुमार राय के कुशल नेतृत्व में थाना देवबन्द इलाके के ग्राम राजूपुर निवासी वांछित अभियुक्त को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है, प्राप्त जानकारी के अनुसार देवबन्द कोतवाली क्षेत्र के ग्राम राजूपुर निवासी फ़रीद पुत्र शहीद मु0अ0स0 162/21 धारा 498 ए/323, 504, 506 भादवि व 3/4 दहेज अधिनियम व 3/4 मुस्लिम महिला विवाह पर सुरक्षा अधिनियम-2019 में वांछित चल रहे थे, जिनको मुखबिर की सूचना के आधार पर थाने के उपनिरीक्षक गम्भीर सिंह, का0 कौशल कुमार, रविन्द्र कुमार ने घर से गिरफ्तार कर न्यायालय भेजने की कार्रवाई की।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed