डॉ करण सिंह ने पर्यावरण प्रेमियों को फलदार वृक्षों का किया वितरण
( सहारनपुर ) पर्यावरण प्रेमी एवं समाजसेवी प्रख्यात चिकित्सक डॉ करण सिंह सैनी ने वर्षाकाल में वृक्षारोपण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उत्तराखंड से पधारे अमजद अली एवं राजकुमार को फलदार वृक्षों का वितरण कर कार्यक्रम का आगाज किया इस अवसर पर उपवन सामाजिक वानिकी संस्थान के चेयरमैन अनिसुर रहमान ने कहा कि डॉक्टर करण सिंह सैनी सदा सामाजिक सरोकार एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए चिंतित रहते हैं तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना समय समय पर महत्वपूर्ण सहयोग भी प्रदान करते रहते हैं उन्होंने शोभा कारी फलदार वृक्षों का वितरण किया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान शाहजेब हुसैन, ग्राम प्रधान जफर अहमद सैयद ताहिर हुसैन अमित सैनी जगमोहन हिमांशु सैनी मोहम्मद अल्ताफ ,मशायर खान, निपिन धीमान सत्येंद्र सैनी आदि ने अपना सहयोग प्रदान किया
