06 June, 2026 (Saturday)

नगर कोतवाली पुलिस ने चार पहिया वाहन चोरी करने वाले 3 शातिर वाहन चोरों को किया गिरफ्तार…थाने का टॉप-10 अपराधी भी शामिल

सहारनपुर  जिले की नगर कोतवाली पुलिस ने चार पहिया वाहन चोरी करने वाले तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है, उनके कब्जे से चोरी की एक पिकप गाड़ी व असलहा/कारतूस बरामद किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर एस चन्नाप्पा व अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के दिशा निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण एव अपराधियों की धरपकड़ को चलाए जा रहें अभियान के तहत नगर कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर पंकज पन्त के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने  चार पहिया वाहन चोरी करने वाले 3 शातिर वाहन चोरों सोनू उर्फ अदनान पुत्र जमील निवासी मौहल्ला मालियान फूल वाली गली थाना कोतवाली नगर, फ़रहान पुत्र फारूख व मुस्तकीम उर्फ कल्ला रक्खा पुत्र मोहम्मद मुस्ताक निवासी जुल्मगढ़ रोड़ डिफेंस कालोनी निकट हनुमान मंदिर चौक थाना कोतवाली देहात को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से एक चोरी की पिकप गाड़ी, एक अदद तमंचा, 2 जिंदा कारतूस, दो अदद चाकू बरामद किये है, शातिर वाहन चोर सोनू उर्फ अदनान थाने का टॉप-10 सक्रिय अपराधी है, जिसपर करीब एक दर्ज मुकदमें दर्ज है, पुलिस ने तीनों अभिुयक्तों को लिखापढ़ी करके जेल भेज दिया गयाा है, गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरिक्षक धर्मेंद्र कुमार, उपनिरिक्षक अतुल कुमार, उपनिरिक्षक अय्यूब अली, हैड-कांस्टेबल- शहनवाज, राजबीर, सुनील व कॉन्सटेबल-सुमित, मोनू चिकारा शामिल रहें।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed