06 June, 2026 (Saturday)

कर्मचारी दिवस के रूप में पुण्यतिथि मनाई

सहारनपुर: प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के संस्थापक भीष्म पितामह उत्तर प्रदेश कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति के प्रांतीय कोआर्डिनेटर तथा संघ के लिए आजीवन समर्पित श्रद्धेय लल्लन पांडे जी की द्वितीय पुण्यतिथि कर्मचारी दिवस के रूप में मनाई।  सहारनपुर के सभी राज्य कर्मचारी विकास भवन में 28 जुलाई 2021 को 1 2:00 बजे  श्रद्धेय पांडे जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए 2 मिनट का मौन रखा गया तथा सभी अधिकारी व कर्मचारी ने भावभीनी श्रद्धांजलि पुष्पांजलि और भावांजलि अर्पित की गई ।
शोक सभा को संबोधित करते हुए अर्जुन सिंह त्यागी जिला अध्यक्ष उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ ने कहा कि स्वर्गीय लल्लन पांडे जी कर्मचारियों के मसीहा थे उन्होंने ही राज्य कर्मचारियों को पूरा सम्मान दिलाया और कर्मचारियों के वेतन भत्ते इत्यादि में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। दानिश सिद्दीकी जिला मंत्री महासंघ ने कहा कि स्वर्गीय पांडे जी कर्मचारियों के महापुरुष थे  सरकार स्वर्गीय पांडे जी को उत्तर प्रदेश रत्न से सम्मानित किया जाएये। विनोद कुमार शर्मा जिलाध्यक्ष उत्तर प्रदेश ग्राम्य विकास मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन सहारनपुर ने कहा कि स्वर्गीय पांडे जी ने सभी कर्मचारियों एवं शिक्षकों को उनका हक दिलवाया है तथा व कर्मचारियों के सर्वमान्य नेता थे। मुकेश कुमार त्यागी महासंघ मंडलीय अध्यक्ष व मनमोहन सिंह मंडलीय महामंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश राज्य  पांडे जी को हम शत शत नमन करते हैं तथा उनके संघर्षों को कर्मचारी कभी नहीं भुला पाएंगे। इस अवसर सुधारी रानी, राजेन्द्र त्यागी,सोमपाल राणा,तरुण भोला,रमेश चंद्र शर्मा,नरूला, मनोज रावत, बिजेंद्र सिंह,योगेश कुमार, गुप्ता, शबाना खान, सुनीता चौधरी,अश्वनी कुमार,अनिल कुमार, संजय कुमार,नियाज़ अहमद जितेंद्र कुमार राकेश कुमार, आदि भारी संख्या में अधिकारी/ कर्मचारी उपस्थित रहे ।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed