06 June, 2026 (Saturday)

स्वास्थ्य क्षेत्र में अहम भूमिका निभाने के लिए अध्यक्ष विनय जायसवाल के प्रयास को सांसद ने सराहा

पडरौना,कुशीनगर। कोरोना काल के बीच जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण हुआ। इसके पूर्व पुरोहितों द्वारा विधि विधान से विधिवत पूजन कार्य किया गया। इसके बाद बतौर मुख्य अतिथि सांसद विजय कुमार दुबे ने ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण फीता काटकर किया। सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा स्वास्थ्य के मामले में आने वाले मरीजों के लिए यह ऑक्सीजन प्लांट मील पत्थर साबित होगी। जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगवाने में अहम भूमिका निभाने वाले नगर पालिका पडरौना अध्यक्ष विनय जायसवाल के प्रयास को सराहा गया।
बताते चलें कि कोरोना के संकट से निपटने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल ने नगर अस्पताल को भी गोद लेकर इसे सिटी हॉस्पिटल के तर्ज पर विकसित करने का प्रयास किया है। इसमें आईसीयू वार्ड वेंटीलेटर बेड अल्ट्रासाउंड मशीन और अत्याधुनिक एक्सरे मशीन लगवा कर मरीजों के इलाज के लिए प्रयासरत हैं। इसके अलावा नपा अध्यक्ष ने नगर में सिटी स्कैन की भी सुविधा दिलाने के लिए पहल कर रहे हैं। नगर पालिका पडरौना के तरफ से निशुल्क कोविड-19 पहले से ही उपलब्ध है जो 24 घंटा लोगों की सुविधा देती आ रही है इसके लिए उन्होंने बकायदा टोल फ्री नंबर भी 1800-270-999 जारी किया है। नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल ने बताया कि मरीजों की सुविधा के लिए हर वार्ड और हर बेड तक सीधे पाइपलाइन के माध्यम से आपूर्ति कराने के लिए पूर्व में ही साठ लाख के बजट से स्वीकृति भी कराई गई थी जिस पर कार्य चल रहा है। ऑक्सीजन प्लांट के लिए संबंधित कार्यदाई संस्था को तीस रुपए की भुगतान भी कराया गया था। इसके बाद स्वास्थ सेवा में बेहतर प्रदर्शन करने में पूरे यूपी में नगरपालिका बनी थी।  ऑक्सीजन प्लांट लोकार्पण समारोह के दौरान जिलाधिकारी यशराज लिंगम,भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचन्द्र मिश्र, अपर जिलाधिकारी विंध्यवासिनी राय,सांसद देवरिया प्रतिनिधि रविन्द्र प्रताप मल्ल,प्रदेश संगठनमंत्री भाजपा रामेश्वर कुशवाहा,भाजपा जिला महामंत्री संतोष दत्त राय,जिलामंत्री विवेकानंद शुक्ल,चुनाव प्रमुख केशवनाथ उपाध्याय,अतुल मिश्र, लिंकन सिंह,चन्दन जायसवाल,राजकुमार चौरसिया,रामाश्रय,सोनू यादव,नजीबुन निशा, करीम,मंसूर,सुरेश चौरसिया,सुरेश रौनियार, सौरभ सिंह,राजन जायसवाल,मोनू सिंह, एब्दुल्लाह,छोटे राईनी,अरुण सिंह,विनय मधेशिया,अलोक विश्वकर्मा,नीरज मिश्र, अजय शर्मा,भरत चौधरी, धर्मेंद मद्धेशिया,आंनद रावत,ब्रिजेश शर्मा, आकाश वर्मा,कुंदन सिंह, विनय गौड़,सालू पटेल, सिद्धार्थ जयसवाल, विशाल गुप्ता,अभय तिवारी,विशाल श्रीवास्तव,अनंत सिंह, मंथन सिंह अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष जायसवाल आदि लोग मौजूद रहे।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *