06 June, 2026 (Saturday)

कोविड मुक्त जनपद बनाने का करे प्रयास – डीएम

कुशीनगर। जिलाधिकारी एस राजलिंगम की अध्यक्षता में गुरुवार को कोविड नियमित समीक्षा बैठक हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने ऑक्सीजन प्लांट, कांटेक्ट ट्रेसिंग, जेई, एईएस के मामले के अलावा मेडिकल इक्विपमेंट्स , सचल दल की गाड़ी, तथा  जनपद में कोरोना के मामले की स्थिति की समीक्षा की।
 कलेक्ट्रेट कार्यालय मे आयोजित बैठक सर्वप्रथम जिलाधिकारी श्री लिंगम ने लंबित कांटेक्ट ट्रेसिंग के संबंध में संबंधित अधिकारी से जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि  कॉन्ट्रैक्ट ट्रेसिंग का कोई मामला लंबित नहीं होना चाहिए । उन्होंने ऑक्सीजन प्लांट के क्रियाशील होने की रिपोर्ट ली और बुधवार को हुए टीकाकरण से जिलाधिकारी संतुष्ट दिखे।
उन्होंने बैठक में एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम तथा जापानी इंसेफेलाइटिस के केस के बारे में पूछताछ की। इस दौरान गौरी श्रीराम तमकुही राज में  4 वर्षीय एक बालिका का मामला देखने सामने आया।इस पर डीएम संबंधित अधिकारियों ने निर्देश दिया कि उक्त मामले के संदर्भ में पूरी रिपोर्ट तैयार करे। साथ ही साथ जहां यह मामला मिला है वहा के आसपास पीने के पानी के स्रोत का पता करें, जलभराव की समस्या, परिवार की आर्थिक स्थितिव आय का स्रोत, टीका लगा कि नहीं, राशन कार्ड है कि नहीं तथा परिवार के परिजनों को कोविड टीकाकरण  हुआ कि नहीं इन सब बातों का मालूमात करने का निर्देश उन्होंने दिया। अपर जिलाधिकारी से उन्होंने सचल दल की गाड़ी की रिपोर्ट ली और उनके लोकेशन के बारे में जाना।  मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से पाइप लाइन की प्रगति की रिपोर्ट ली, तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी से डिजिटल एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड मशीन इत्यादि मेडिकल इक्विपमेंट्स के बारे में पूछताछ किया। डीएम ने गुरुवार को जिले में कोविड के पाए गए दो नए मामले के बारे में जानकारी लेते हुए निर्देशित किया की नए केस मिलने का कारण जानने का प्रयास किया जाए तथा  कोविड मुक्त जनपद बनाने में सहयोग करे।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अनुज मलिक, अपर जिलाधिकारी विंध्यवासिनी राय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी नरेंद्र गुप्ता समेत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारीगण मौजूद थे।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *