डीएम बोले: गैरजिम्मेदार मत बनिए, मामले का विश्लेषण कर कारण ढूढिए कोविड नियमित समीक्षा बैठक मे डीएम ने दिए निर्देश
कुशीनगर । जिले मे मंगलवार को कोरोना पाजिटिव आठ केस मिलने जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने कहा कि प्रदेश के अन्य जनपद इस समय जहॉ कोरोना मुक्त घोषित हो रहा है वही कुशीनगर जनपद में कोरोना मरीजों का मिलना चिंताजनक है। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाते हुए जिम्मेदार अधिकारियों को फिल्ड मे जाकर विजिट करके वास्तविक स्थिति से रुबरु होने का निर्देश दिया। उन्होंने कडे शब्दों मे कहा इतने गैर जिम्मेदार मत बनिए, जो भी मामले सामने आए उनका विश्लेषण कर कारण ढूढ़े,और तत्काल उसके समाधान मे पूरी तत्परता से जुट जाएं। इसमे किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी।
जिलाधिकारी मंगलवार को कोविड नियमित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने सर्वप्रथम थम ऑक्सीजन प्लांट को क्रियाशील करने के लिए उठाए जा रहे कदमों की ली तथा जल्द से जल्द ऑक्सीजन प्लांट को इंस्टॉल करके क्रियाशील करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी श्री लिंगम समीक्षा बैठक मे मेडिकल उपकरणों की स्थिति की रिपोर्ट लेते हुए मुख्य विकास अधिकारी अनुज मलिक को निर्देशित किया एक कार्य नीति बनाकर मेडिकल उपकरणों से संबंधित कार्य को फाइनल करें। डीएम ने ऑक्सीजन पाइप लाइन की स्थिति व आँक्सीजन प्लांट के लिए विद्युत कनेक्शन संबंधी रिपोर्ट को देखा और अपर जिलाधिकारी विंध्यवासिनी राय को यथाशीघ्र कार्य पूरा कराने के लिए निर्देशित भी किया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अनुज मलिक, अपर जिलाधिकारी विंध्यवासिनी राय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी नरेंद्र गुप्ता समेत स्वास्थ्य विभाग के संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।
