21 October, 2026 (Wednesday)

IPL 2021: ऑरेंज कैप के लिए फाफ डु प्लेसिस-रोहित शर्मा ने पेश किया दावा, केएल राहुल की पोजिशन को खतरा

वेस्टइंडीज के धुआंधार बल्लेबाज कीरोन पोलार्ड की 34 गेंदों पर 87 रनों की धमाकेदार पारी की बदौलत मुंबई इंडियंस ने शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स को 4 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही मुंबई ने आईपीएल 2021 के लेटेस्ट प्वॉइंट टेबल में नंबर 4 की पोजिशन पर मजबूती बना ली है। चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अंबाती रायुडू की 27 गेंद में नाबाद 72 रन की पारी के दम पर चार विकेट पर 218 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में मुंबई की शुरुआत अच्छी रही लेकिन बीच के ओवरों में टीम ने तीन विकेट गंवा दिए। बाद में पोलार्ड ने क्रुणाल पांड्या संग मिलकर टीम को जीत दिला दी। इस मैच मे दोनों ही टीमों के तरफ से बल्लेबाजों ने खूब रन बटोरे, जिसके बाद ऑरेंज कैप में कई बदलाव देखने को मिले हैं।

चेन्रई के खिलाफ मुंबई को मिली रोमांचक जीत, धोनी ने बताया हार का कारण

मुंबई के खिलाफ मात्र 28 गेंदों पर 50 रनों की धमाकेदार पारी खेलने वाले चेन्नई के सलामी बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस अब आईपीएल 2021 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने इस मामले में दिल्ली कैपिटल्स के शिखर धवन को पछाड़ा, जो अब तीसरे नंबर पर खिसक गए हैं। उनके अलावा मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा भी 24 गेंदों पर 35 रनों की पारी खेलकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं। इस लिस्ट में अब भी 331 रन बनाकर पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल सबसे ऊपर हैं।

आईपीएल 2021 में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज

रैंक खिलाड़ी का नाम टीम रन
1 लोकेश राहुल पंजाब किंग्स 331
2 फाफ डु प्लेसिस चेन्नई सुपर किंग्स 320
3 शिखर धवन दिल्ली कैपिटल्स 311
4 पृथ्वी शॉ दिल्ली कैपिटल्स 269
5 रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस 250

CSK के खिलाफ जीत से मुंबई को फायदा, लेकिन प्वॉइंट टेबल में बदलाव

पर्पल कैप की बात करें तो यह अभी भी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल के ही सिर सजी हुई है। उनके खाते में 17 विकेट दर्ज हैं। इस लिस्ट में दिल्ली कैपिटल्स के युवा सनसनी आवेश खान दूसरे नंबर पर हैं, जिनके नाम 13 विकेट दर्ज हैं। लिस्ट में तीसरे और चौथे नंबर पर राहुल चाहर और क्रिस मौरिस का नाम है, जिनके नाम 11-11 विकेट दर्ज हैं। इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैदराबाद के करिश्माई स्पिनर राशिद खान हैं, जिन्होंने अब तक 9 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है।

आईपीएल 2021 में अब तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 5 गेंदबाज

रैंक खिलाड़ी का नाम टीम विकेट
1 हर्षल पटेल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर 17
2 आवेश खान दिल्ली कैपिटल्स 13
3 राहुल चाहर मुंबई इंडियंस 11
4 क्रिस मौरिस राजस्थान रॉयल्स 11
5 राशिद खान सनराइजर्स हैदराबाद 9
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed