एसपी ने किया नेबुआ नौरंगिया थाने का औचक निरीक्षण
कुशीनगर।पुलिस अधीक्षक सचिन्द्र पटेल द्वारा जनपद कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया थाने का किया गया औचक निरीक्षण व आगामी पंचायत चुनाव के मद्देनजर की गई तैयारियों का जायजा लिया गया- पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सचिन्द्र पटेल द्वारा थाना नेबुआ नौरंगिया का औचक निरीक्षण कर थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों, अपराध रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर का निरीक्षण कर वहाँ की स्थितियों की जानकारी ली। अभिलेखों के उचित रख रखाव के लिए उन्होंने थाना प्रभारी निरीक्षक को निर्देशित किया।आगंतुक रजिस्टर में अंकित शिकायतों के विषय में जानकारी लेने के बाद उनके निस्तारण की स्थितियों की पूंछतांछ की। उन्होंने पुलिस कर्मियों को थाने में आने वाले आगंतुकों के साथ शालीनता पूर्वक विनम्र व्यवहार करने व उनकी समस्याओं को सुनकर तत्काल उनपर आवश्यक कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया। साथ ही महिला हेल्प डेस्क पर महिला आरक्षियों को फरियादियों से अच्छे व्यवहार करने व उनकी समस्याओं को सुनकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु दिशा निर्देश दिया गया।कार्यालय के निरीक्षण के बाद महोदय ने थाने पर अधिकारियों से आगामी पंचायत चुनाव के सम्बंध में की गयी तैयारियों का जायजा लिया एवं सभी को पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर सतर्क रहने के लिए निर्देशित किया ।
