जनपद सहारनपुर पुलिस द्वारा मास्क को लेकर चलाया गया संघन चेकिंग अभियान
(सहारनपुर)कोरोनावायरस की बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर जिले के सभी थाना प्रभारियों की टीम के द्वारा मास्क को लेकर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, *इस दौरान जनकपुरी प्रभारी इंस्पेक्टर अवनीश गौतम के कुशल नेतृत्व में टीपी नगर चौकी प्रभारी बीनू सिंह व राकेश कैमिकल चौकी प्रभारी प्रदीप यादव ने थाना क्षेत्र के माहीपुरा चौक पर मास्क को लेकर चेकिंग अभियान चलाया गया,
इसी तरह नगर कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर पंकज पन्त के कुशल नेतृत्व में पुलिस के द्वारा थाना क्षेत्रों में कई जगहों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया,* माहीपुरा चौक पर जनकपुरी पुलिस द्वारा दर्जनों की संख्या में लोगों से मास्क नहीं पहने को लेकर फाइन वसूला गया है,
इसके साथ ही थाना मंडी, गागलहेड़ी, देहात कोतवाली, कुतुबशेर, चिलकाना, सरसावा, गंगोह, देवबन्द, बड़गांव, सहित जनपद पुलिस आम लोगों को अपील करती नजर आयी कि वह घर से निकलने से पहले मास्क लगाकर ही निकले, लोगों को समझाया गया कि लापरवाही घातक हो सकती है, कोरोना महामारी फिर से फन उठा रही है, इसे मास्क और शारीरिक दूरी से ही कुचला जा सकता है, इसमें कोताही बरतने पर परिणाम घातक होगा, नियमित मास्क का उपयोग करना होगा और शारीरिक दूरी बनाए रखना होगा।
