श्री श्याम फाल्गुनोत्सव भव्य निशान शोभा यात्रा निकाली गयी निशान शोभा यात्रा में भक्ति गीतों पर झूमते रहे श्रद्धालु
( सिद्धार्थनगर ) भारत नेपाल के सीमाई क्षेत्र बढनी कस्बे में स्थित राणी सती दादी मंदिर में निशान की पूजा अर्चना के बाद सैकड़ों की संख्या में महिलाओं एवं पुरुषों का हुजूम हाथों में निशान लिये कतारबद्ध होकर नंगे पाँव नगर भ्रमण करते हुए श्री श्याम के भक्ति गीतों पर झूमते हुए कृष्णनगर नेपाल स्थित श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर स्थित श्री खाटू श्याम प्रभु के चरणों में निशान को अर्पित कर दिया ।
गुरूवार को बढनी एवं कृष्णनगर के श्री श्याम भक्त मण्डल द्वारा गत वर्षों की भाँति आयोजित श्री श्याम निशान शोभा यात्रा आज भव्य रूप से निकाली गयी जिसमें सैकड़ों श्याम भक्त महिलाओं एवं पुरूषों ने भाग लिया। श्री श्याम निशान शोभा यात्रा की निकली भव्य झाँकी में शामिल महिलाएं और पुरुष नंगे पांव हाथों में निशान लिए झाँकी कस्बे के राणी सती दादी मंदिर से निकलकर गोला बाजार से होते हुए नगर भ्रमण करते स्टेशन रोड से होकर फिर कस्टम रोड होते हुए कृष्णनगर नेपाल स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर पहुँच कर श्याम भक्तो ने निशान को प्रभु श्री श्याम के चरणों में समर्पित कर दिया । इस दौरान डीजे साउण्ड पर बज रहे भक्ति गीत ” ये निशान खाटू वाले का इसे हाथो में उठा लेना , आज श्याम सपने में आये दहिया पीके आदि भक्ति गीतों की धुन पर झूमते अबीर गुलाल उडाते हुए भव्य झाँकी का समापन हुआ। सायं अखण्ड ज्योति एवं अमृत भजन वर्षा आदि का कार्यक्रम आयोजित है तदुपरान्त शुक्रवार को प्रात: 8 बजे द्वादशी भोग एवं सायं विशाल भण्डारे का आयोजन होना सुनिश्चित है। कस्बे के माल गोदाम तिराहे पर निशान यात्रा में शामिल श्याम बाबा के भक्तों को चेयरमैन निसार अहमद ने केसरिया गमछा भेंट कर उनका अभिवादन किया। इस दौरान थानाध्यक्ष ढेबरूआ तहसीलदार सिंह , चौकी प्रभारी बढ़नी विक्रम अजीत राय मय हमराह पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुस्तैद रहे। उक्त विशाल शोभा यात्रा में व्यवसायी संजय केडिया , विनय शर्मा , कमल मित्तल , भाजपा नेता सुनील अग्रहरि , रोहन अग्रवाल , निखिल अग्रवाल , निश्चल सिंघल , पंकज कुमार , पशुपति , ज्योत अग्रवाल सहित सैकड़ों की संख्या में महिला एवं पुरुष मौजूद रहे।
