06 June, 2026 (Saturday)

स्काउट-गाइड से मिलती है अनुशासन की सीख : राघवेंद्र समारोह पूर्वक हुआ स्काउट गाइड शिविर का समापन

गुरवलिया बाजार, (कुशीनगर )। तमकुही विकास खंड के कुरमौटा गांव स्थित मोतीचन्द इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन रिसर्च एन्ड टेक्नोलॉजी में पांच दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर के अंतिम दिन बुद्धवार को प्रशिक्षकों ने सीमित संसाधनों में टेन्ट का निर्माण कर विभिन्न प्रकार के व्यंजन भी बनाये। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा टेन्ट का निरीक्षण कर प्रशिक्षकों को प्रोत्साहित किया गया। शिविर में तुर्कपट्टी थाना के उपनिरीक्षक राम सहाय यादव व भाजपा नेता प्रमोद पाण्डेय सहित अन्य अतिथियों ने मां सरस्वती के प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित करने के बाद बीएड प्रशिक्षु स्काउट-गाइडों द्वारा बनाये गये दर्जनभर कलात्मक टेन्टों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अतिथियों ने स्काउट गाइडों से शिविर की आवश्यकता व महत्व के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा उनके कला-कौशल को परखा। इस मौके पर विभागाध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप त्रिपाठी ने स्काउट- गाइडों को सम्बोधित करते  हुए कहा कि स्काउट- गाइड मानव जीवन में आत्मअनुशासन की प्रवृत्तियां जागृत करने वाली महत्वपूर्ण विद्या है। इससे बालक बालिकाओं में सामाजिक व आध्यात्मिक बल जागृत होने का गुण पैदा होता है। तुर्कपट्टी थाना की महिला कांस्टेबल साधना गिरी ने महिला सशक्तिकरण को लेकर बालिकाओं से कहा कि वे निर्भीक बनें। इसके पूर्व प्रशिक्षुओं ने विभिन्न मनोहारी व आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर जिला इस ट्रेनिंग कमिश्नर मोहम्मद इजहारूल खान, अजय निगम, डेविड पटेल, निर्भय सिंह, पंकज श्रीवास्तव, इकबाल अंसारी, कांस्टेबल अनिल यादव, संदीप यादव, विद्यालय के स्टाफ प्रदीप कुशवाहा, मुकेश शर्मा, इंदु यादव देवंती देवी, विनोद गोस्वामी व बंधू सहित प्रशिक्षु एवं अभिवावक मौजूद रहे। अंत में महाविद्यालय के डायरेक्टर संजय यादव ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *