06 June, 2026 (Saturday)

नेपाली शराब के साथ एक महिला गिरफ्तार

( सिद्धार्थनगर ) बढ़नी चौकी पुलिस तथा एस एसबी की संयुक्त टीम ने क्षेत्र के धनौरी से एक महिला को 90 नेपाली शराब के साथ गिरफ्तार किया ।
प्रभारी निरीक्षक थाना ढेबरूआ तहसीलदार सिंह ने बताया कि बुधवार को  मध्यान्ह में उप निरीक्षक दयानन्द यादव चौकी बढ़नी और एस एसबी के सहायक उपनिरीक्षक बृजेंद्र सिंह द्वारा  हमराह पुलिस बल के सहयोग से मुखबिर की सूचना के आधार पर अनीता पत्नी उमेश कुमार निवासी गड़ाकुल थाना शोहरतगढ़ सिद्धार्थनगर को नो मेंस लैंड के पिलर संख्या 567 के समीप ग्राम धनौरी से नब्बे शीशी अवैध नेपाली शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर मु.अप. संख्या: 47/2021 धारा: 60/63 एक्साइज एक्ट का पंजीकरण कर  मामले में आवश्यक कार्यवाही करते हुए अभियोग की विवेचना संपादित की जा रही है।
अन्य समाचार के मुताबिक ढेबरूआ पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने मंगलवार को थाना क्षेत्र के मुहचोरवा घाट के पास से बीस लीटर कच्ची शराब के साथ रामतीरथ निवासी मिठवनिया थाना ढेबरूआ को गिरफ्तार किया गया है।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *