महिला थाना प्रभारी ने कराया सुलह
पडरौना,कुशीनगर। महिला थाना प्रभारी के तरफ से बुधवार को दो पक्षो के पती पत्नी के बिबाद को सुलह समझौता कराया । इसमें दोनो पक्ष अलग-अलग रह रहे थे।
महिला थाना प्रभारी त्रिलोत्मा त्रिपाठी ने बताया कि मैयसुन निशा उसके पती मौलाद्वीन निवासी नन्दबुद दशहवा थाना बरवापटी व कुन्ती देबी पत्नी गुलाब पटेल निवासी जंगल बिशुनपुरा टोला गोसाई पटी थाना बिशुनपुरा के बीच आपसी मतभेद को लेकर मनमुटावा चल रहा था। इसमें दोनो पक्षो के पती पत्नी अलग-अलग रह रहे थे। दोनो पक्षो कि बातो को सुनकर इन्हे आपस में सुलह समझौता करा दिया गया है । इसके बाद अब दोनो पक्षो के परिवार के लोग आपस में मिल जुल कर रहेगें ।
