06 June, 2026 (Saturday)

Weather Forecast Punjab: पंजाब के कई शहराें में 17 मार्च से बदलेगा माैसम, बारिश के आसार

Weather Forecast Punjab: महानगर में गर्मी से लाेगाें काे राहत मिल सकती है। 17 मार्च से पंजाब के कई जिलाें  में बारिश के साथ ही बादल छाए रह सकते हैं। मंगलवार सुबह साढ़े सात बजे ही पारा 18 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। हालांकि हवाएं चल रही थी। इसके बाद भी गर्मी का अहसास हो रहा था। मौसम विभाग के पूर्वानुमान की मानें तो आने वाले 24 घंटे बाद मौसम बदलेगा। गाैरतलब है कि इस साल मार्च में ही कई शहराें में गर्मी के चलते तापमान अचानक बढ़ गया है।

घराें से कम निकल रहे लाेग

शहर में धूप ने लोगों को बेहाल कर रही हैं। लाेग कम ही घराें से बाहर निकल रहे हैं। इसके साथ ही बाजाराें में भी चहल-पहल कम है। इसके साथ ही नाइट कर्फ्यू के चलते भी बाजाराें में सन्नाटा पसरा हुआ है। गाैरतलब है कि लुधियाना में सबसे ज्यादा काेराेना के केस सामने आ रहे हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *