अवैध कट्टा,कारतूस व अंग्रेजी शराब के साथ एक अभिर्युक्त गिरफ्तार
पडरौना, कुशीनगर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज मुखबिर की सूचना पर धर्मपुर नहर पुलिया के पास से एक कार सं0 UP 53 R 1266 मारुति जेन से अभियुक्त नियामुल अंसारी पुत्र हाशिम अंसारी निवासी ग्राम नौका टोला बसहिया थाना को0पडरौना जनपद कुशीनगर के कब्जे एक अदद अवैध तमन्चा 12 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर तथा एक पेटी अवैध अंग्रेजी शराब 24 शीशी बरामद किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 108/2021 धारा 60/72 EX Act व मु0अ0सं0 109/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
बरामदगी का विवरण
1.एक अदद देशी अवैध तमंचा 12 बोर व 01 अदद जिंदा कारतूस 12 बोर
2.एक पेटी अवैध अंग्रेजी शराब कुल 24 शीशी बरामद
3.एक कार नंबर UP 53 R 1266 मारुती जेन
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम
नियामुल अंसारी पुत्र हाशिम अंसारी निवासी ग्राम नौका टोला बसहिया थानाको0 पडरौना जि0 कुशीनगर
गिरफ्तार करने वाली टीम
1.उ0नि0 श्री राकेश रोशन सिंह
2.हे0का0 वीरेंद्र कुमार यादव
3.कां0 अजीत यादव शामिल रहे
