06 June, 2026 (Saturday)

पगरा पडरी ने तमकुही व दुदही ने सेमरा को पराजित कर सेमीफाइनल में बनाई जगह सातवां महाशिवरात्रि कप

(कुशीनगर )। तमकुही विकास खंड के ग्राम पंचायत पगरा प्रसाद गिरी के शिव मंदिर परिसर में शिवशक्ति इंटरप्राइजेज के तत्वावधान में आयोजित सातवें चार दिवसीय महाशिवरात्रि कप क्रिकेट प्रतियोगिता के प्रथम व द्वितीय क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में क्रमशः पगरा पड़री ने तमकुही व दुदही ने सेमरा को पराजित कर सेमीफाइनल में अपना अपना स्थान पक्का कर लिया। सोमवार को उद्घाटन मैच में टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पगरा पड़री की टीम ने निर्धारित 16 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाए। बल्लेबाज अभिषेक ने धुआंधार 90 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी तमकुही की टीम महज 12 ओवर में 110 रन के स्कोर पर आलआउट हो गई। इस तरह पगरा पड़री ने 68 रनों से मैच जीत लिया। अभिषेक मैन आफ दी मैच चुने गए। दूसरे क्वार्टर फाइनल मैच में टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दुदही की टीम ने मैन आफ दी मैच बल्लेबाज नकुल के 60 रनों के योगदान की बदौलत 160 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी सेमरा की टीम महज 80 रनों पर आलआउट हो गई। इस प्रकार दुदही ने सेमरा को 80 रनों से पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। इसके पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ निवर्तमान प्रधान ज्ञानेंद्र प्रताप उर्फ डब्लू सिंह ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर किया। पंकज सिंह, छोटे सिंह ने अंपायरिंग, राजन सिंह, पवन पांडेय ने कमेंट्री व अजय गुप्ता, संदीप ने स्कोरिंग की। इस दौरान आयोजन समिति के अरुण सिंह, देवेंद्र, भुट्टी, राकेश ठाकुर, अमन सिंह, हेमंत, नरेंद्र आदि मौजूद रहे।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *