06 June, 2026 (Saturday)

छितौनी इन्टर कालेज मे अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रबन्ध समिति ने इण्टर की छात्रा को एक दिन के लिये बनाया प्रधानाचार्या गोल्डेन कुशवाहा

पडरौना कुशीनगर।  छितौनी इन्टर कालेज मे अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रबन्ध समिति ने इण्टर की छात्रा को एक दिन के लिये बनाया  प्रधानाचार्या
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर स्थानीय छितौनी इण्टर कॉलेज छितौनी में आज इण्टर की छात्रा कुमारी रीमा कुशवाहा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कॉलेज की प्रधानाचार्या के पद की शपथ लेने के उपरांत कार्यभार ग्रहण किया। प्रधानाचार्य सुशील कुमार ने नवनियुक्त मनोनीत प्रधानाचार्या को पद की शपथ दिलाया। कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत मनोनीत महिला प्रधानाचार्या ने छात्रों से संवाद किया। मनोनीत प्रधानाचार्या ने आज कक्षा कक्ष, प्रयोगशाला, एम०डी०एम० कक्ष का निरीक्षण किया, निरीक्षण में एक रसोइया द्वारा मास्क न पहनने पर उन्हें विद्यालय से मास्क उपलब्ध कराया। कक्षा 6, 7 के छात्रों से आगामी परीक्षा के संबंध में संवाद किया। महिला दिवस पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में छात्रों द्वारा बनाई गई पोस्टर का अवलोकन भी किया गया तथा छात्रों को प्रोत्साहित किया गया। अंत मे उन्होंने प्री-बोर्ड परीक्षा की समय-सारणी जारी कर परीक्षा नियंत्रक आकाश कुमार सिंह से परीक्षा की तैयारियों का जायजा लेते हुए   शिक्षकों से बैठक किया। शिक्षकों की समस्या पर  आश्वासन दिया कि समस्या प्रबंध समिति तक पहुँचाकर समाधान यथा शीघ्र कराया जाएगा। अंत मे प्रधानाचार्य सुशील कुमार ने बताया कि यह कदम, इस क्षेत्र  की बालिकाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक सकारात्मक प्रयास है, इसमें यह संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है कि हमारे बालिकाओ में प्रतिभा की कमी नही है, वह कुछ भी कर सकती है, देश की महिलाएं हर स्तर पर देश का नाम रोशन कर रही है। यह कदम उन व्यक्तियों को संदेश देगा कि यदि महिलाओं को मौका दिया जाय तो वह कुछ भी कर सकती है। संस्था प्रधानाचार्य के इस फैसले की चारो तरफ प्रसंसा हो रही है। प्रबंध समिति के उप प्रबंधक आद्या प्रसाद, कोषाध्यक्ष हरी प्रसाद गुप्त , उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह , ने मनोनीत प्रधानाचार्या को शुभकामनाएं दी । इस दौरान उप प्रधानाचार्य आकाश कुमार सिंह, शिक्षक सतेंद्र कुमार सिंह,  आदर्श तिवारी, गुलाब चंद, लिपिक प्रमोद सिंह, जितेंद्र यादव, विवेक गुप्ता, महंथ मिश्र, विजय कुशवाहा, कमरुद्दीन अंसारी, चाँदनी श्रीवास्तव, संजीव सिंह,भरत यादव,दिनेश यादव, प्रभात मल्ल, मुक्तिनाथ कुशवाहा,श्याम सुंदर चौधरी,गुलाब गुप्ता,श्रवण कुशवाहा,रीना देवी आदि उपस्थित रहे।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *