06 June, 2026 (Saturday)

विधायक ने किया जिले की पहली महिला रिपोर्टिंग पुलिस चौकी का उदघाटन

(सिद्धार्थनगर)। थाना डुमरियागंज में जिले की पहली महिला रिपोर्टिंग पुलिस चौकी का उद्घाटन विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह द्वारा किया गया। सोमवार को अन्तरार्ष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार थानाक्षेत्र डुमरियागंज में महिला रिपोर्टिंग पुलिस चौकी का उद्घाटन किया गया। चौकी का उद्घाटन विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह द्वारा किया गया। इस दौरान विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री जी महिलाओं के सुरक्षा और सम्मान के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। एसपी राम अभिलाष त्रिपाठी ने कहा कि जनपद की महिलाओं को निर्भीक होकर अपनी शिकायत दर्ज कराना हो या किसी प्रकार की पुलिस सहायता के सम्बन्ध में निस्संकोच महिला पुलिस चौकी पर आ सकती है । पुलिस चौकी पर नियुक्त महिला पुलिस अधिकारी/कर्मचारी सदैव सहायता हेतु तैयार है । उक्त कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक, एसडीएम डुमरियागंज, क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज, प्रभारी निरीक्षक डुमरियागंज, महिला सुरक्षा समिति के सदस्यगण, छात्राएं व महिला रिपोर्टिंग चौकी डुमरियागंज की प्रभारी उ0नि0 शाइस्ता सहित अन्य कर्मचारीगण व अन्य लोग उपस्थित रहे ।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *