महिला दिवस पर सम्मानित हुई महिलाएं डीएम व एसपी ने किया सम्मानित
(सिद्धार्थनगर)।अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लोहिया कलाभवन में आयोजित कार्यक्रम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा वर्चुअल सम्बोधित किया गया।
उक्त अवसर पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओ, महिला शिक्षिका तथा महिला आरक्षी को जिलाधिकारी दीपक मीणा तथा पुलिस अधीक्षक राम अभिलाष त्रिपाठी द्वारा सम्मान पत्र दिया गया। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर जिलाधिकारी दीपक मीणा ने कहा कि आज महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में बहुत आगे है। यहां तक आईएएस परीक्षा में भी प्रतिभाग कर रही है और पुरूषो की अपेक्षा आगे है। महिला सहायता समूह गठित करके स्वरोजगार अपना रही है। महिलाओ के हक के लिए महापुरूषों ने बहुत लड़ाई लड़ी है। आज महिलाओ को पुरूषो के बराबर अधिकार है। इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त पीडी सन्त कुमार, डीएनआरएलएम योगेन्द्र भारती, जिला प्रोवेशन अधिकारी विनोद राय, जिला कार्यक्रम अधिकारी शुभांगी कुलकर्णी तथा अन्य संबधित अधिकारी उपस्थित थे।
