व्यपहृता बरामद, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
(सिद्धार्थनगर ) पुलिस अधीक्षक राम अभिलाष त्रिपाठी द्वारा अपराध एवं अपराधियों के संबंध में चलाए गए अभियान के अंतर्गत एवं क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ प्रदीप कुमार यादव के निर्देशन और प्रभारी निरीक्षक ढेबरुआ तहसीलदार सिंह के कुशल नेतृत्व में उपनिरीक्षक व चौकी प्रभारी कठेला वीरेन्द्र कुँवर द्वारा हमराह पुलिस के सहयोग से शुक्रवार को प्रातःकाल मुखबिर की सूचना के आधार पर मु.अप. संख्या: 31/2021 धारा: 363,366,376(3) IPC व धारा:3/4 POCSO ACT से संबंधित वांछित अभियुक्त जितेन्द्र विश्वकर्मा उर्फ पवन विश्वकर्मा पुत्र राम तीरथ निवासी गुरौवाजोत कठेला थाना ढेबरुआ, जनपद सिद्धार्थनगर को बढ़नी रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया गया । जिसके कब्जे से व्यपहृत नाबालिग लड़की की भी बरामदगी हुई। आवश्यक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय रवाना किया गया।
उक्त कार्यवाही में पुलिस टीम उप निरीक्षक वीरेंद्र कुँवर, चौकी प्रभारी कठेला हेका. राम अवधेश , कां अखिलेश , महिला कां. रम्भा यादव शामिल रहे ।
