06 June, 2026 (Saturday)

ट्रक-डीसीएम की आमने-सामने भिड़ंत, दो की हालत गंभीर डुमरियागंज थाना क्षेत्र के टंडवा में हुआ हादसा

(सिद्धार्थनगर)। डुमरियागंज-बस्ती मार्ग पर टंडवा गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक और डीसीएम की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें डीसीएम में सवार 25 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगांे ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी बेंवा पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने घायलों की स्थिति गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद बलरामपुर जिले के लिए रेफर कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार डुमरियागंज थानाक्षेत्र के टड़वा गांव के पास डुमरियागंज की तरफ जा रही ट्रक व बस्ती की तरफ आ रही एक डीसीएम से जोरदार टक्कर हो गई। जिससे डीसीएम में सवार बलरामपुर जिले के जाहिद अली, यासमीन, अजीम अली, वाजिद, शाहिद, आरिफ सहित कुल 25 लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को डीसीएम से बाहर निकालकर पुलिस को सूचनी दी। सूचना पाकर मौके पर डुमरियागंज इंस्पेक्टर केडी सिंह ने सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बेंवा पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने घायलों की स्थिति नाजुक देख इलाज के लिए बलरामपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस सम्बंध में थानाध्यक्ष केडी सिंह ने बताया कि सभी घायलांे को इलाज के लिए सीएचसी बेंवा पहुंचाया गया था, स्थिति नाजुक देख चिकित्सकों ने बलरामपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। ट्रक को कब्जे में लिया गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *