06 June, 2026 (Saturday)

वेटरनस एसोशिएसन के राष्ट्रीय अध्यक्ष, किसान मोर्चा ने राज्यमंत्री को सौपा ज्ञापन।

पडरौना, कुशीनगर।  किसानों की कुछ ऐसी समस्याये है जिसके वजह से भी किसानों की फसल बरबाद हो जाती है जिसको देखने और सुनने वाला कोई जन प्रतिनिधि नही होता है और जब चुनाव आता है तो किसानों की समस्याओं को खत्म करने का झूठा वादा करके लोग विधानसभा से लेकर संसद तक पहुंच जाते है उसके बाद भी किसानों की समस्याओं के ऊपर ध्यान नही जाता है जो एक चिन्ता और चिन्तन का विषय है। किसानों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए वेटरनस एशोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष, किसान मोर्चा रामचन्द्र सिंह दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री अतुल सिंह को अपने चार सूत्रीय माँगों का ज्ञापन सौपते हुए माँग किये है कि जनपद  कुशीनगर के विधानसभा खड्डा में बकिया नाला जो पिपरा बुजुर्ग से होते हुए कुशीनगर को जाता है बरसात के मौसम में नाले की साफ सफाई ठीक से नही होने के कारण ग्राम महुअवां, घिनौहुवां, दहाउर, सुथरौली, हरकेशवा सहित जनपद के अन्य गाँव के किसानों का विगत तीन वषों से गन्ना और धान की फसलों का सैकडों एकड भूमि का फसल नुकसान हो जाता है। इस नाले की साफ सफाई बरसात आने से पहले कराया जाय। बकिया नाले पर एक पुलिया महुअवां गाँव के अनिरुध्द के खेत के पास बना है उसके ऊपर लिन्टर नही हुआ है उसका लिन्टर लगवाया जाय ताकि किसान अपना बैलगाडी व ट्रेक्टर को सुगमता के साथ अपने अपने खेतों तक ले जा सके। जनपद कुशीनगर के विधानसभा खड्डा के विजयपुर हाई स्कूल के ठीक सामने एक पूल बना है जो विजयपुर (सिहरहा) को जोड़ता है उस पूल का अप्रोच नही होने के वजह से किसानों व उक्त गाँव के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उक्त पूल का अप्रोच जल्द से जल्द बनवाया जाय। विधानसभा रामकोला में ग्रामसभा पगार छपरा के पूरब तरफ से एक नाला जो ग्रामसभा देवारियाबाबू (कोटिया) पूरब से होते हुए सुहरहां घाट को जाता है उसका साफ़ सफाई इस बरसात से पहले कराना अतिआवश्यक है क्योकि की इसकी साफ सफाई नही होने के वजह से किसानों के धान का फसल हर वर्ष बरबाद हो जाता है | इस नाले की सफाई  करायी जाय  ताकि धान  के फसल का नुकसान न होने पाये। अन्त में ज्ञापन के माध्यम से राष्ट्रीय अध्यक्ष, किसान मोर्चा रामचन्द्र सिंह ने अतुल सिंह को अवगत कराया है किसानों की उपरोक्त समस्याओं को ध्यान देते हुए इसका निस्तारण जल्द से जल्द कराया जाय ताकि जनपद में किसानों के हो रहे फसलों के नुकसान को बचाया जा सके जो किसान हित में मिल का पत्थर साबित होगा। इस मौके पर यूनियन के तहसील अध्यक्ष रामप्यारे शर्मा, संजय कुशवाहा, बैजनाथ गुप्ता के साथ साथ अन्य लोग किसान रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *