मैजिक वाहन से अवैध रुप से छिपाकर ले जायी जा रही 15 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
कुशीनगर। जनपद में अपराध एवं अवैध शराब बिक्री/निष्कर्षण /परिवहन के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे डीआईजी /वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह के निर्देशन में और अपर पुलिस अधीक्षक अयोध्या प्रसाद सिंह के पर्यवेक्षण में थाना पटहेरवा पुलिस टीम द्वारा महुअवा काटाँ के पास से एक अदद महेन्द्रा सुप्रो मैजिक वाहन सं0 BR06GE5595 से अवैध रुप से छिपाकर ले जायी जा रही 6 पेटी टेट्रा पैकेट आफिसर्स च्वाइस अंग्रेजी शराब व 9 पेटी 8 PM कुल 15 पेटी, (प्रत्येक पेटी मे 48 कुल 720 टेट्रा पैकेट कीमत लगभग 80,000 रुपये) के साथ एक अभियुक्त लल्लन कुमार पुत्र वकील राय सा0 आदम छपरा थाना अहियापुर जिला मुजफ्फरपुर बिहार को गिरफ्तार किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 92/2021 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम पंजीकृत में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
