06 June, 2026 (Saturday)

समस्याओं को लेकर कर्मचारियों ने काला फीता बांधकर किया कार्य

(सिद्धार्थनगर ) बुधवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बढ़नी पर समस्याओं को लेकर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के आवाहन पर प्राथमिक स्वास्थ्य बढ़नी में हरगोविंद मिश्र मंत्री प्रयोग शाला प्रविधिज्ञ संघ जनपद शाखा सिद्धार्थनगर के नेतृत्व में कर्मचारियों ने काला फीता बांध कर कार्य किया । प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बढ़नी के कर्मचारियों ने 18 सूत्रीय अपने हक की माँगो को लेकर काला फीता बाँधकर विरोध जताया है। बताया जाता है कि यह कार्यक्रम 27 फरवरी तक चलता रहेगा, अगर इसके बाद भी मांगें पूरी नहीं हुई तो 28 से 17 मार्च तक गेट मीटिंग एवं 18 को  जिले पर प्रदर्शन एवं जिला अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को  ज्ञापन सौपा जायेगा ।
 मुख्य रूप से हरगोविंद मिश्रा , मधुसूदन, अख्तर हुसेन, डा. आरती , योगेंद्र,  प्रशांत , सुधांशु मिश्र, सुरेश चौधरी, विजय , रामकिशुन आदि लोग मौजूद रहे।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *